फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ विवि को करना होगा नए कुलपति का इंतजार

Sat, 13 Sep 2014 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्थ विश्वविद्यालय रोहतक को अपने नए कुलपति के मिलने का इंतजार शुक्रवार आचार संहिता की घोषणा होते ही समाप्त हो गया है।
विज्ञापन


अब इसके लिए चंडीगढ़ व दिल्ली की दौड़ लगा रहे कई उम्मीदवार राहत की सांस ले सकेंगे। 19 अगस्त को नई सरकार की घोषणा होने के बाद ही अब इस फैसले पर अंतिम मुहर लगना तय है।

एकाएक आचार संहिता की घोषणा ने कई चेहरों पर खुशी ला दी है तो कई चेहरों पर निराशा की झलक साफ-साफ देखी जा सकती है। वहीं हेल्थ विवि के प्रथम कुलपति डॉ. एसएस सांगवान के संबंध में कयास लगाए जा रहे हैं कि नए कुलपति के न आने की एवज में वे प्रति कुलपति डॉ. वीके जैन को अपना कार्य भार सौंप कर जा सकते हैं।
विज्ञापन


कुलपति की पानीपत ग्रामीण से विधानसभा उम्मीदवार के रूप में टिकट लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, कुलपति ने अभी चुनाव लड़ने के लिए किसी भी पार्टी का नाम लेने से साफ इंकार कर दिया है। चर्चा है कि कुलपति को कांग्रेस से टिकट मिल सकता है, उनका अपने क्षेत्र में खासा दबदबा है।
विज्ञापन

हॉर्टीक्लचर टेंडर पर लगे ब्रेक
पीजीआईएमएस में शुक्रवार हॉर्टीक्लचर के टेंडर पर आचार संहिता लगने के चलते ब्रेक लग गए हैं। निदेशक डॉ. चांद सिंह ढुल ने बताया कि इसका टेंडर हाल ही में होना था। अब यह आचार संहिता हटने तक पेंडिंग में रहेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं में कोई समस्या नहीं आएगी। मेडिकल सेवाओं से संबंधित अधिकांश कार्यों की कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। मदर एंड चाईल्ड केयर अस्पताल का प्रथम तल जच्चा व बच्चा की जरूरतों को देखते हुए बगैर इनोग्रेशन के प्रयोग में लाया जाएगा। यह पहले से ही तैयार है, इसमें कुछ नया नहीं होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें