फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन की चपेट में आने से दादी-पोता झुलसे

Mon, 19 May 2014 12:55 AM IST
bahadurgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कई रिहायशी क्षेत्रों में मकान के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन जी का जंजाल बनते जा रहे हैं। नेहरू पार्क कॉलोनी में दादी और पोता करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नेहरू पार्क निवासी बिजेंद्र का छह वर्षीय बेटा वंश मकान की छत पर खेलने के लिए चढ़ा था कि करंट की चपेट में आ गया। उसकी दादी मूर्ति जब उसे बचाने के लिए दौड़ी तो उसे भी करंट का झटका लगा। जिससे वह छत पर जा गिरी।
बच्चे की मां रीना ने बताया कि उसके बेटे के हाथ में लोहे का कड़ा था। उसमें कुछ ही फुट दूरी से करंट प्रभावित हो गया। इसके बाद तेज धमाका हुआ। वे तुरंत छत पर दौड़े तो देखा कि वंश और उसकी दादी करंट लगा था। रीना ने कहा उनकी कालोनी में कई हादसे हो चुके हैं। अब तो स्थिति यह है कि लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। लोग छत पर जाने से भरसक बचने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें