फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Mon, 19 May 2014 12:52 AM IST
bahadurgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
डाबोदा गांव के नजदीक रविवार को रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके एक अन्य साथी ने उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। हालांकि बाइक सवार युवकों को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराई बाद में सड़क पर ही पलट गई। इस घटना में बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं। घायलों को निजी वाहनों और सरकारी एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में लाया गया। पुलिस ने इस मामले में रोडवेज बस के अज्ञात चालक खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की बस संख्या एचआर-61ए-5451 दिल्ली और बहादुरगढ़ से यात्रियों को लेकर दादरी (भिवानी) के लिए जा रही थी। जैसे ही बस नूना माजरा और डाबोदा गांव के बीच पहुंची तो बस के आगे अचानक बाइक सवार गोयला कलां के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक जब्बार और उसका साथी दिलवार आ गए। बस चालक ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन बाइक बस की चपेट में आ गई। इस सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल निवासी जब्बार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी दिलवार  भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रोहतकपीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां दिलवार ने भी दम तोड़ दिया।
 हादसा इतना भयानक था कि चश्मदीदों के रौंगटे खड़े हो गए। बाइक में टक्कर लगने के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इससे बस में सवार यात्री एक दूसरे पर जा गिरे। इससे बस में सवार लाइनपार के विकास नगर की रहने वाली महिला मेशर, दादरी के गांव बरसाना निवासी करनैल सिंह और यूपी के हाथरस निवासी लाल सिंह के अलावा कई अन्य यात्रियों को चोटें आई है।
विज्ञापन

0
जान बचाकर बस से कूदे यात्री
यात्रियों से भरी बस के सड़क पर पलटते ही लोगों ने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। इस बीच यहां से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों ने वाहनों को रोककर उसमें फंसे यात्रियों को किसी तरह से बाहर निकाला। दरवाजों की तरफ का हिस्सा बस पलटने से पूरी तरह से बंद हो गया। इससे यात्री बस में ही कैद होकर रह गए। इस दुर्घटना में बस के टूटे हुए शीशों की जगह से किसी तरह यात्रियों ने निकलकर जान बचाई।

मौके पर पहुंची पुलिस
सड़क दुर्घटना सूचना मिलने पर थाना सदर प्रभारी रणधीर दहिया, यातायात प्रभारी विष्णु भगवान कौशिक सहित रोडवेज और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया। बाद में कानूनी कार्रवाई करते हुए बस को क्रेन की मदद से सीधा किया गया। यहीं नहीं स्वास्थ्य विभाग खरहर और बादली से भी एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस द्वारा इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए बस यात्रियों को बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में लाया गया।  

बहादुरगढ़-झज्जर मार्ग पर लगा जाम
बहादुरगढ़-झज्जर मार्ग पर डाबोदा गांव के नजदीक बस के सड़क पर पलटने से यातायात भी बाधित हो गया, इसके चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में काफी देर तक घटनास्थल के आसपास जाम की स्थिति बन गई। पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम की स्थिति पर नियंत्रण पाया और धीरे-धीरे करके वाहनों को पास किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें