फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल पर भी नमो-नमो की मची धूम

Wed, 09 Oct 2013 05:40 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी इंटरनेट सर्च इंजन गूगल पर भी छाए हुए हैं। वे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भारी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं गूगल पर सर्च किए जाने वाले राजनीतिक दलों में मोदी की पार्टी भाजपा अव्वल रूप में उभरी है जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर है।

मंगलवार को जारी गूगल इंडिया द्वारा 1 मार्च, 2013 से 31 अगस्त, 2013 के बीच कराए गए सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट पर सर्च किए जाने वाले 10 प्रमुख राजनेताओं की सूची में मोदी पहले पायदान पर हैं।

वहीं सर्वे में राहुल इंटरनेट पर सर्च किए जाने वाले नेताओं के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से एक पायदान ऊपर हैं, जबकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के आह्वान के साथ राजनीति में आए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता इस सूची में छठा स्थान मिला है, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सातवें पायदान पर हैं।

सूची में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आठवां, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज को नौवां और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को दसवां स्थान मिला है।

इंटरनेट पर राजनेताओं के साथ ही राजनीतिक दलों के बारे में भी मतदाता जानकारी जुटा रहे हैं और भाजपा इस मामले में सबसे ऊपर है।

इसके बाद कांग्रेस का स्थान है और आम आदमी पार्टी तीसरे पायदान पर है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी इस मामले में चौथे और शिवसेना पांचवें स्थान पर है।

देश में अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव के बीच पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से चुनावी सरगर्मी तेज होने के साथ ही इंटरनेट पर राजनेताओं और राजनीतिक दलों के बारे में जानकारियां जुटाने वालों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजन आनंदन ने यह रिपोर्ट जारी की।

उन्होंने बताया कि देश के 108 संसदीय क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले 65 शहरों में यह सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें 41 हजार लोग शामिल हैं, जिनमें से 7042 लोग संबंधित संसदीय क्षेत्र के मतदाता भी हैं।

वहीं गूगल पर किसी राजनेता के बारे में सर्च करने वाले लोगों की संख्या करोड़ों में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें