फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कैश और एटीएम निकले हो जाएगा पेमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपको अकसर पर्स भूलने की आदत है, तो आपके लिए अच्छी ख़बर है। पेमेंट करने के लिए पर्स या स्मार्टफोन लेकर घूमने की ज़रूरत से जल्द ही निजात मिल सकती है।
विज्ञापन


भविष्य में लोग सिर्फ़ अपने सिर को हिलाकर ख़रीदी गई किसी चीज़ के लिए भुगतान कर सकेंगे। हालांकि ऐसा करने के लिए आपको गूगल ग्लास पहनना होगा।

इस सुविधा का फ़ायदा ईज़, ग्लासशोल, गूगल ग्लास एक्सप्लोरर जैसे ऐप की मदद से उठाया जा सकता है। अगर आपने गूगल ग्लास पहना है तो इन ऐप की मदद से आप सिर्फ़ दो बार सिर हिलाकर भुगतान कर सकते हैं।
मोबाइल के डिलिट मैसेज और डेटा को ऐसे करें रिकवरइसके लिए दुकानदार के पास भी ऐसा ही आईओएस या एंड्राएड ऐप होना चाहिए।

फिलहाल इस तरह की सुविधा केवल वर्चुअल मुद्रा 'बिटकॉइन' के साथ उपलब्ध है, लेकिन इसके साथ काफी दिक्कतें हैं। बहुत कम कारोबारी ही वर्चुअल करेंसी को स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन


चुनौतियाँ
हाल में तोक्यो स्थित करेंसी बदलने वाले बाज़ार माउंट गॉक्स के नाकाम होने के कारण और बिटकॉइन का मूल्य गिरने के कारण इस पर भरोसा घटा है।
दुनिया का सबसे समझदार फोन! जो नहीं होगा हैकहालांकि ईज़ को उम्मीद है कि वो अपने "नॉड टू पे" सिस्टम का विस्तार कर उसमें यूरो और डॉलर जैसी परंपरागत मुद्रा प्रणालियों को शामिल कर लेगा।

गूगल अपने ग्लास में लगातार नए संशोशन कर रहा है और ऐप जोड़ रहा है। क्लिक करें तस्वीर खींचने और वीडियो बनाने के लिए वॉयस कमांड के अलावा हाल ही में गूगल ने आंख मारने या पलक झपकाने से भी फ़ोटो खींचने का ऐप गूगल ग्लास में डाला है।
एप्पल ने दी 40 हजार रुपए की भारी छूटगूगल का कहना है कि यह सुविधा वॉयस कमांड से भी ज़्यादा तेज और सुविधाजनक है।

इस गैजेट की मदद से कोई मैसेज भेजने के लिए उसे टाइप करने की जरूरत नहीं है। बस बोलते जाइए मैसेज टाइप होकर चला जाएगा। गूगल ग्लास आपकी आवाज का किसी दूसरी भाषा में अनुवाद भी कर सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें