घर में सो रही नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंग रेप करने के चारों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मामला थाना लाखनमाजरा के अंतर्गत आने वाले एक गांव का हैं। यहां 28 अगस्त की रात को एक घर की दीवार फांदकर चार युवक घुसे और आंगन में सो रही 16 वर्षीय लड़की के मुंह पर कपड़ा बांधकर उठा ले गए।
लड़की के मां-बाप अंदर कमरे में सो रहे थे। साथ लगती एक दुकान में चारों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने 1 सिंतबर की देरशाम मामले में गांव के चार आरोपी युवकों नीरज, मीनू, भंडारी और मंजीत को गिरफ्तार किया था।
थाना लाखनमाजरा प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।