फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैलेक्सी एस4 की ये 10 खूबियां देती हैं आइफोन को मात

Fri, 17 May 2013 10:56 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने हाइ रेंज फोन गैलेक्सी एस4 को मार्च महीने में लांच किया है। फोन को बड़ी डिस्पले के साथ लांच करने के पीछे सैमसंग का मकसद आइफोन 5, लूमिया 920, सोनी एक्सपीरिया जेड और ब्लैकबेरी जेड 10 को टक्कर देना है।
विज्ञापन


गैलेक्सी एस4 को बाजार में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। यह फोन कई फीचर्स के मामलो में ऐपल के आइफोन से अलग है। इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो कि किसी भी फोन में पहली बार आए हैं। बात करते हैं ऐसे ही कुछ फीचर्स की जो गैलेक्सी एस4 को आइफोन से अलग बनाते हैं।

रिमोट कंट्रोल
सैमसंग के गैलेक्सी एस4 को आप यूनिवर्सल रिमोट की तरह यूज कर सकते हैं। इससे आप अपने बेडरूम में लगे टीवी को भी कंट्रोल कर सकते हैं। फोन में एक ऐसा ऐप है जो कि आपके केबिल ऑपरेटर द्वारा दिखाए जाने वाले डाटा में से आपको चुनिंदा चैनल या प्रोग्राम देखने के लिए सुझाव देता है।
विज्ञापन


एनएफसी चिप
सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज के हाई रेंज फोन में एनएफसी चिप है। इससे आप अपने फोन को दूसरी अन्य डिवाइस से एनएफसी के द्वारा कनेक्ट कर सकते हो।

मेमोरी
गैलेक्सी एस 4 में आप मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं, जबकि आइफोन में मेमोरी एक्टेंड करने का कोई ऑप्शन नहीं होता।

बैटरी रिप्लेस
सैमसंग के सभी फोन में यह फायदा होता है, जो गैलेक्सी एस4 में भी है। सैमसंग गैलेक्सी एस4 में बैटरी खराब होने पर आप इसे रिप्लेस करके दूसरी बैटरी यूज कर सकते हैं। जबकि आइफोन में बैटरी को रिप्लेस नहीं किया जा सकता।

वीडियो क्वालिटी
गैलेक्सी एस4 में 1080 पिक्सल की एचडी वीडियो आसानी से चलाई जा सकती है।

डिस्पले
गैलेक्सी एस4 में 5 इंच की डिस्पले है। वहीं आइफोन 5 में 4 इंच की डिस्पले है। इस हिसाब से सैमसंग के हाइ रेंज फोन का डिस्पले साइज 1 इंच बड़ा है।

ग्रुप प्ले
सैमसंग के हाइ रेंज फोन में ग्रुप प्ले ऐप इनबिल्ट है। इस ऐप के जरिए यूजर दूसरे गैलेक्सी एस4 फोन को वायरलैस कनेक्टिविटी करके गेम खेल सकता है और फोटो शेयर कर सकता है। यह ऐप दो फोन को वाइ-फाइ पर कनेक्ट होता है।

कैमरा
गैलेक्सी एस4 की कैमरा क्वालिटी भी गजब की है। उदाहरण के लिए इसमें आप अपनी किसी भी तस्वीर को ब्लर कर सकते हैं और अपना एनिमेटिड ग्राफिक्स भी बना सकते हैं।

आइट्रैकिंग फीचर
गैलेक्सी एस4 का आइट्रैकिंग फीचर इसे सबसे अलग बनाता है। स्मार्ट स्टे कहे जाने वाले इस फीचर में जब तक आप फोन की स्क्रीन पर देखते हैं तो यह फ्रंट फेसिंग कैमरा से आपकी आंखो को डिटेक्ट करता है।

इसमें आपका फोन आपकी आंखों के इशारे पर चलता है। यदि आप फोन पर कुछ पढ़ रहे हैं तो स्क्रीन को आंखों के इशारे से ही स्क्रॉल अप और डाउन कर सकते हैं।

माइक्रो यूएसबी प्लग
फोन में स्टैंडर्ड माइक्रो यूएसबी प्लग है, जिससे आप इसे अपने कंप्यूटर से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। यूएसबी पोर्ट आइफोन में दिए गए स्पेशल पोर्ट से यूज करने में ज्यादा आसान होता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें