फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान से देखें! यह लड़का गर्भ से है

Fri, 17 May 2013 02:19 AM IST
शिकागो
विज्ञापन
विज्ञापन
युवतियों और महिलाओं को गर्भवती होते तो आपने देखा ही होगा, लेकिन हम जो तस्वीर दिखा रहे हैं वह एक ऐसे लड़के की है जो गर्भ से है।
विज्ञापन


गर्भ वाले लड़के की यह फोटो किसी के लिए भी बेहद चौंका देने वाली हो सकती है।

लेकिन हैरान न हों, इसे फोटोशॉप की मदद से बनाया गया है।

शिकागो शहर में टीनएज प्रेग्नेंसी की दर को कम करने लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। यह फोटो इसी अभियान का हिस्सा है।













शिकागो डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ का कहना है कि इस तरह के फोटो का प्रयोग इस अभियान में इसलिए किया गया है जिससे की लड़के समझ सकें कि टीन एज प्रेग्नेंसी के लिए केवल लड़कियां ही जिम्मेदार नहीं हैं।

इस तरह के पोस्टरों को यातायात के साधनों में तो चिपकाया ही गया है, साथ ही शहर में जगह-जगह इस तरह के होर्डिंग भी लगाए गए हैं।

हालांकि यह इस तरह का पहला अभियान नहीं है। इससे पहले ऐसा अभियान मिलवॉकी शहर में भी चलाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें