आत्माएं इंसानों से आवाजों या तेज ध्वनियों के माध्यम से बात करती हैं। इन आवाजों को सुनकर समझ पाना मुश्किल हो सकता है इसलिए इन्हें रिकॉर्ड करने के लिए डिजिटल ऑडियो रिकॉर्डर का इस्तेमाल किया जाता है। इन आवाजों को इलेक्ट्रॉनिक वॉयस फिनामनन कहते हैं।
विज्ञापन
ऐसा दावा किया जा रहा है कि भूतों को पकड़ने वालों के लिए यह मशीन बहुत काम की होती है। इसकी कई खासियत हैं। इनकी बैटरी लंबे समय तक चलती है ताकि आत्माओं की आवाज रिकॉर्ड करते समय कोई अवरोध न पैदा हो।
इनसे आसानी से यूएसबी के माध्यम से ऑडियो फाइल को ट्रांस्फर किया जा सकता है। डब्ल्यूएस-600एस सबसे अच्छा रिकॉर्डर माना जाता है क्योंकि वह हल्की से हल्की आवाज को भी रिकॉर्ड कर लेता है। यह 500 मिनट तक के लिए रिकॉर्डिंग कर लेता है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रोमैगनेटिक फील्ड मीटर
इन मीटरों का इस्तेमाल एक समय के भीतर इलेक्ट्रोमैगनेटिक फील्ड में होने वाले अंतर को जांचने के लिए किया जाता है। किसी स्थान पर जब आत्माएं प्रवेश करती हैं तो वहां की इलेक्ट्रोमैगनेटिक फील्ड में बदलाव आता है। इस तरह आप समझ सकते हैं कि आत्माएं आ गई हैं और उनसे बात कर सकते हैं।
इसमें ट्राईफील्ड नैचुरल ईएम मीटर सबसे अच्छा माना जाता है। इसे कमजोर इलेक्ट्रिक फील्ड में होने वाले बदलाव को जांचने लिए बनाया गया है और अगर बदलाव देखा जाता है तो यह एक अलग तरह की आवाज देकर सचेत कर देता है।
डिजिटल कैमरा
जब आप भूत प्रेत से जुड़ी किसी असाधारण गतिविधि को जांचना चाहते हों तो ऐसे में डिजिटल कैमरा सबसे आसान और उपयोगी यंत्र हो सकता है। दावा किया जाता है कि कैमरे के माध्यम से आप वे चीजें देख पाते हैं जो आपकी नंगी आंखें नहीं देख पातीं। कैमरे की सेटिंग बदलकर आप रोशनी की अलग अलग तरंगें (सस्पेक्ट्रम) देख सकते हैं।
जब भी इस काम के लिए डिजिटल कैमरा खरीदें तो याद रखें उसमें फुल स्पेक्ट्रम और इन्फ्रारेड रोशनी हो। इसमें आपको चीजें देखने के लिए तेज रोशनी की जरूरत नहीं होगी और इससे तस्वीरें भी खराब नहीं होंगी। कई ब्रांड और स्टाइल में ऐसे कैमरे आते हैं जो आपके भूत पकड़ने के अनुभव को और मजेदार बना देंगे।
मोशन डिटेक्टर
जब आप प्रेत आत्माओं के पकड़ना चाह रहे हों तो इन डिटेक्टरों को अपने पास जरूर रखें। ऐसा दावा है कि ये किसी भी तरह की गतिविधि को भांप लेंगे और ध्वनि या रोशनी के माध्यम से आपको सचेत कर देंगे।
ऐसे मोशन डिटेक्टर को लिया जाना चाहिए, जिनमें डिजिटल कैमरा और इन्फ्रारेड रोशनी की सुविधा हो। इनके इस्तेमाल से आप सारे उलझे सवालों का जवाब आसानी से ढूंढ़ पाएंगे।
लेजर ग्रिड
जब बात हो अलौकिक घटनाओं की तो हरे रंग के बिंदू काम के हो सकते हैं। लेजर ग्रिड ऐसे ही हरे बिंदू बना कर किसी चीज की हरकत की जानकारी देता है।
ऐसे में लेजर ग्रिड स्कोप सबसे प्रचलित लेजर है जो ग्रिड का आकार और माप अपने हिसाब से बदलने की सुविधा देता है। किसी भी असाधारण तरह की गतिविधि या चीज की मौजूदगी जांचने के लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
माना जाता है कि ध्वनि और इलेक्ट्रॉनिक फील्ड के अलावा तापमान में बदलाव आने से भी असाधारण स्तिथि को भांपा जा सकता है। इसके लिए थरमामीटर बहुत काम के होते हैं। इन्हें कभी भी कही भी अपने साथ ले जाया जा सकता है।
इस काम के लिए कुछ खास तरह के थरमामीटर होते हैं। जैसे प्रोब थरमामीटर से आप आसपास के तापमान को नाप सकते हैं। इन्फ्रारेड थरमामीटर तापमान में अंतर भले ही न नापे, लेकिन यह बताता है कि यह बदलाव कहां से आ रहा है, जैसे किसी खिड़की की ओर से या दीवार से या कहीं और से।