फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का चुनाव आज, तैयारी पूरी

Thu, 14 Sep 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत तीन पदों के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में मतदान होगा। कचहरी परिसर में मतदान स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। सहायक चुनाव अधिकारी चुनबाद प्रसाद ने बताया कि इस बार तीन पद अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए मतदान होगा। सीनियर उपाध्यक्ष, चार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रशासनिक सचिव, पुस्तकालय अध्यक्ष, संयुक्त सचिव, प्रवक्ता एवं प्रकाशन और कार्यकारिणी के 12 सदस्यों के पद पर एक-एक ही नामांकन होने से उनका निर्वाचन तय है।
विज्ञापन


यह हैं मैदान में
चित्रकूट। अध्यक्ष पद के लिए दावेदार रूद्र प्रसाद मिश्र, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी व लखनलाल चौधरी हैं। सचिव पद पर विजय प्रकाश त्रिपाठी, शिवशंकर उपाध्याय, सुशील मिश्रा व सुरेश सिंह हैं। कोषाध्यक्ष पद पर शशीकांत पांडेय, प्रणव त्रिपाठी व शिवचंद्र सिंह के बीच मुकाबला है।

मतपत्र पर लगेगा ठप्पा
चित्रकूट। 581 मतदाताओं को इस बार मतपत्र मिलेगा। हर मतदाता को तीन-तीन मतपत्र मिलेंगे जिसमें प्रत्याशी के नाम के सामने ठप्पा लगाना होगा। इसके बाद उसे मतपेटी में डालना होगा। हर प्रत्याशी का एक-एक एजेंट मतदान कक्ष में मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें