प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने कहा है कि ग्रीस को यूरोज़ोन में शामिल रखने के लिए फ्रांस कुछ भी करेगा। मैनुएल वाल्स का कहना था कि ग्रीस का यूरोज़ोन से बाहर जाना काफ़ी ख़तरनाक होगा।
उन्होंने ये बात यूरोज़ोन के एक आपात सम्मेलन से पहले कही और बोले कि ग्रीस के साथ ‘समझौते की बुनियाद मौजूद है।’ वहीं जर्मनी ने चेतावनी दी है कि बिना शर्त कर्ज़ माफ़ नहीं किया जाना चाहिए।
यूरोज़ोन के मंत्रियों ने ग्रीस से कर्ज़ वापसी को लेकर नई योजना पेश करने को कहा है। ग्रीस के वोटरों ने पिछले हफ़्ते हुए एक जनमतसंग्रह में पहले दी गई शर्तों को नामंज़ूर कर दिया था।