साल 2009 से गूगल एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम के वर्जन का नाम किसी खाने की चीज पर रखते रहे हैं।
इसके पहले के वर्जन थे- कपकेक, डोनट, एक्लेयर, फ़्रोयो (फ्रोज़न योगर्ट), जिंजर ब्रेड, हनीकोम्ब, आइसक्रीम सैंडविच और जेली बीन। गूगल के लेटेस्ट एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.4 वर्जन का नाम 'किटकैट' है।
गूगल ने सितंबर 2013 में किटकैट को पेश किया था लेकिन तब से अब तक गिने-चुने स्मार्टफोन ही कंपनियों ने एंड्रायड ओएस 4.4 पर उतारे हैं। यहां ताज्जुब की एक बात और है। अभी भी महंगे, मिड रेंज स्मार्टफोन एंड्रायड ओएस 4.2 जेली बीन पर लॉन्च किए जा रहे हैं, जबकि कुछ कंपनियों ने एंट्री लेवल स्मार्टफोन एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.4 किटकैट पर भारतीय बाजार में उतार दिए हैं। इनको खरीदने के लिए आपको मोटी रकम खर्च करने की भी जरूरत नहीं है।
मोटो ई: कीमत 6,999 रुपए
मोटो ई एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर काम करता है। मोटो ई में 540x960 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.3 इंच का आईपीएस स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। फोन को छोटी-मोटी रगड़ से बचाने के इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है।
मोटो ई 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 200, 302 एड्रीनो जीपीयू, 1जीबी रैम और 4जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करेगा। इसके अलावा इसमें 32 जीबी तक एक्सटर्नल मैमोरी सपोर्ट भी है।
पावर बैकअप के लिए 1980mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। मोटो ई डुअल सिम सपोर्ट के साथ काम करता है। जिसमें आपको इंटेलिजेंट कॉलिंग फीचर भी मिलेगा।
मोटो ई में 5.0 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा दिया गया है, सेकेंड्री कैमरे के लिए आपको यहां समझौता करना होगा। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी शामिल हैं। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 6,999 रुपए है।
माइक्रोमैक्स यूनाइट2: कीमत 6,999 रुपए
भारतीय स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स ने लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस 4.4 किटकैट के साथ माइक्रोमैक्स यूनाइट2 बाजार में उतारा है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह फोन लगभग 21 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। जिसमें अंग्रेजी व हिंदी के अतिरिक्त गुजराती, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु सहित कई स्थानीय भाषाएं भी शामिल हैं।
माइक्रोमैक्स यूनाइट2 में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.7 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।
फोन में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल कैमरा भी शामिल है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी तक डाटा स्टोर करने की सुविधा उपलब्ध है।
पावर बैकअप के लिए 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए ब्लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस की सुविधा दी गई है। भारतीय बाजार में माइक्रोमैक्स यूनाइट2 की कीमत 6,999 रुपए है।
माइक्रोमैक्स कैनवस एंगेज: कीमत 6,199 रुपए
सबसे कम कीमत के साथ एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाले स्मार्टफोन 'माइक्रोमैक्स कैनवस एंगेज' भी बाजार में मौजूद है।
माइक्रोमैक्स कैनवस एंगेज (A091) डुअल सिम सपॉर्ट करता है। इसमें 4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जो 480x800 पिक्सल्स रेजल्यूशन के साथ है।
1.2 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। साथ ही, 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है।
माइक्रोमैक्स कैनवस एंगेज में 5 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, जीपीआरएस, एज और 3जी की सुविधा है। फोन की बैटरी 1500mAh की है। ईबे पर माइक्रोमैक्स कैनवस एंगेज की कीमत 6,199 रुपए है।
जोलो क्यू600एस: कीमत 7,499 रुपए
स्मार्टफोन कंपनी जोलो ने क्यू सीरीज में एक और स्मार्टफोन क्यू600एस लॉन्च किया है जो एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर आधारित है।
फोन में 960x540 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है, फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।
जोलो क्यू600एस में 1जीबी रैम और 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 64 जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी का भी उपयोग किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए ऑटोफोकस के साथ 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग की सुविधा के लिए वीजीए फ्रंट कैमरा मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए फोन में 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के अनुसार 2जी पर 11 घंटे का टॉकटाइम और 449 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए जोलो क्यू600एस में वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 7,499 रुपए है।
लावा आइरिस एक्स1 कीमत 7,999 रुपए
लावा ने अपने नए फोन को आइरिस एक्स1 को बाजार में उतारा है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 7,999 रुपए तय की है।
लावा आइरिस एक्स1 एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाला डुअल सिम (जीएसएम+जीएसएम) फोन है। फोन में 4.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जो 480x854 पिक्सल रेजल्यूशन वाला है।
इसमें आपको डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
प्रोसेसर की बात करें तो 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वॉडकोर ब्रॉडकॉम प्रोसेसर, 1जीबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता के साथ है। 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा दी गई है।