स्पेन की कंपनी टेलीफोनिका ने फायरफॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन पेश किया है।
जेडटीई ओपन नाम का स्मार्टफोन इस हफ्ते से स्पेन में 69 यूरो (करीब 90 डॉलर) में बिकना शुरू हो गया है और जल्द ही अमेरिकी देशों में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी।
कंपनी के प्रोडक्ट डवलप चीफ कार्लोस डोमिंगो ने बताया कि इस स्मार्टफोन को युवाओं और ऐसे लोगों के ध्यान में रखते हुए लान्च किया गया है, जो पहली बार स्मार्टफोन खरीद रहे हैं।
जेडटीई ओपेन स्मार्टफोन में 3.5 ईंच का 480 गुणा 320 पिक्सल की टचस्क्रीन है। इसमें 3.2 मेगापिक्सल वाला कैमरा भी है। इसमें 256 एमबी रैम और 512 एमबी इंटरनल मेमोरी है।
इस फोन में 1200 mAH की बैटरी लगी हुई है। कनेक्टिविटी के लिए 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस की सुविधा उपलब्ध है।
मोजिला के अधिकारियों ने जेडटीई ओपेन को एक लम्बी परियोजना का पहला अध्याय बताया है।