फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक ने 15 साल से बिछड़े मां-बेटे को मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर से फेसबुक परिवार के दो सदस्यों को मिलवाने का अहम जरिया बना है। इसने कैलिफोर्निया में 15 साल पहले अपने बेटे से बिछड़ी एक मां को उसके बेटे से मिलवाया है।
विज्ञापन


नए और पुराने दोस्तों से मिलवाने वाला फेसबुक अब बिछड़ों को उनके परिवार वालों से मिलवाने में भी काफी मददगार साबित हो रहा है। दरअसल, तीन साल के जोनाथन का उसके पिता ने कथित रूप से 15 साल पहले अपहरण कर लिया था। इसके बाद वह उसे मेक्सिको लेकर चले गए थे। बताया जाता है कि जोनाथन ने पिछले ही साल अपने भाई के साथ की अपनी बचपन की फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी।

तस्वीर पोस्ट करते हुए उसने इस बात की उम्मीद भी जताई थी कि उसका भाई या उसकी मां होप हॉलैंड उसे सोशल नेटवर्किंग साइट पर खोज लेंगे और हुआ भी ऐसा ही।
विज्ञापन

बचपन की फोटो देख मां ने पहचाना बेटे को

इस साल जनवरी में फेसबुक पर हॉलैंड को दो छोटे-छोटे बच्चों की एक फोटो दिखी, जिसमें वे नहाते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद जोनाथन के एक दोस्त ने उन दोनों की बात कराई।

पिछले सप्ताह ही इस परिवार का पुनर्मिलन हुआ। हॉलैंड अपने बेटे से मिलने की घटना को चमत्कार मानती हैं और फेसबुक का धन्यवाद अदा करने से नहीं थक रही हैं। जोनाथन से दोबारा मिलने की उम्मीद खो चुकीं हॉलैंड ने कहा कि इतने लम्बे समय बाद बेटे से मिलकर मैं बेहद खुश हूं।

वहीं जोनथन अपनी हाईस्कूल की परीक्षा पूरी करने के बाद कैलिफोर्निया वापस लौटने की योजना बना रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें