फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी सुन लें, भाई भतीजावाद नहीं चलेगा

Fri, 26 Dec 2014 02:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने के कार्यकाल में तीसरी बार अपने गृह जिले रोहतक आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कार्यकर्ताओं को सरकार की मदद के लिए संगठन में काम करने के साथ खास संदेश दे गए।
विज्ञापन


संदेश था, कार्यकर्ता सुन लें, भाई भतीजावाद नहीं चलेगा। कहा,  कोई यह न सोचे कि, यह मेरा भाई है, भतीजा है, पड़ोसी है, मैं फलां के साथ चाय पीता हूं तो सब चल जाएगा।

जो योग्य होगा, उसे ही बोर्ड, निगम और कमेटियों में जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने रोहतक को अपना जिला बताते हुए कहा, पढ़ाई यहीं हुई। निंदाना और बनियानी में निजी जीवन बीता।
विज्ञापन


सार्वजनिक जीवन शुरू हुआ तो बाहर गया। रोहतक की मिट्टी से जुड़ने से गर्व है। यहां अपनापन है मुख्यमंत्री ने कहा, कार्यकर्ता धैर्य रखे। सभी में उत्साह है, उमंग है।

इसके अलावा कार्यकर्ताओं में दो इच्छाएं होती है। पहली सरकार को आगे बढ़ाने की और दूसरी सोच, मेरा भी ध्यान रखा जाए। लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। दूसरी सोच न पाले। जिसे काम सौंपा जाए, उसे पूरी जिम्मेदारी से करे। मेरे पास 700-800 अधिकारी है। कुछ लोग मेरे पास बायोडाटा लेकर भी आते हैं। आपको पार्टी केपदाधिकारी संभालेंगे। कार्यकर्ता योजनाओं पर नजर रखें। यदि कहीं गड़बड़ी दिखे तो अधिकारी की बजाए विधायक या प्रभारी को बताए। इस दौरान विधायक मनीष ग्रोवर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सुमन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सदस्य बनाने पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने पार्टी केसदस्यता अभियान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, देश में पार्टी के दस करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे। रोहतक में साढ़े तीन लाख सदस्य बनाने हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाथ खड़े करके भी पूछा कि किसने 100-100 सदस्य बनाए हैं।

एक वर्ग का त्योहार है क्रिसमस
मुख्यमंत्री खट्टर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व राजनीतिक चिंतक महामना पं. मदनमोहन मालवीय को याद किया। भारत रत्न मिलने पर वाजपेयी को बधाई दी। उन्होंने कहा 25 दिसंबर बड़ा दिन है। दो महान विभूतियाें का जन्म दिन है और दोनों को ही भारत रत्न मिला है। एक और है। एक वर्ग का बड़ा त्योहार क्रिसमस डे भी है।

पहले खेद जताया, फिर बुलाया
हिसार रोड पर एक निजी गार्डन में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केपहुंचने केबाद वक्ताओं केनाम में कटौती की गई। पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया ने कहा, वे कलानौर से भाजपा के प्रत्याशी रहे रामअवतार वाल्मीकि को बोलने के लिए नहीं बुला सकते। लेकिन मुख्यमंत्री के पास बैठे वाल्मीकि की उनसे कुछ बात हुई और इसकेबाद उन्हें भी संबोधन केलिए बुलाया गया।

डी में आकर मिले कार्यकर्ताओं से
पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया ने कहा, इस सम्मेलन के लिए खुद मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा था। कार्यक्रम समापन के बाद मुख्यमंत्री हॉल में नीचे डी में आए और कार्यकर्ताओं से मिले। कइयों केहालचाल पूछे। इसके बाद बाहर लॉन में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

दो सौगात, यह होगा फायदा
ई-रजिस्ट्रेशन से फायदा
सीएम ने बृहस्पतिवार को दो सौगातें दीं। ई-रजिस्ट्रेशन जमीन खरीददार व बेचने वाला सीधे ई-रजिस्ट्रेशन पर अपने दस्तावेज जमा करा सकेगा। फाइल जमा कराते ही प्रक्रिया शुरू होगी। यदि कोई अधिकारी आपत्ति लगाता है तो इसकी सूचना डीसी केपास पहुंच जाएगी। सात दिन में रजिस्ट्री मिल जाएगी। यदि कोई घर मंगवाना चाहे तो शुल्क देकर मंगवा सकता है। तत्काल रजिस्ट्री से भी लोगों फायदा होगा। कई बार दूर से आने वालों को ज्यादा परेशानी होती है। हालांकि, तत्काल यानी उसी दिन मिलने वाली रजिस्ट्री केलिए अतिरिक्त कुछ शुल्क देना होगा।

सिंगल विंडो
सिंगल विंडो पर शिकायत देने के बाद उसी दिन शिकायत संबंधी सूचना चंडीगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच जाएगी। वहां से संबंधित अधिकारी केपास। शिकायत दर्ज कराते वक्त मोबाइल नंबर जरूर देना होगा। यदि किसी केपास नहीं है तो वह दूसरे किसी परिचित का नंबर भी दे सकेगा। अधिकारी केपास शिकायत पहुंचते ही मोबाइल पर एसएमएस आएगा और वह पीड़ित को अपने बुलाएगा। यदि कोर्ट या अन्य वजह से काम नहीं हो सकता तो पीड़ित को बताना होगा। इसकेअलावा मांग पत्र भी सिंगल विंडो पर दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें