महिला को चश्मा पहनाते मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खोही (चित्रकूट)। जानकीकुंड चिकित्सालय में नेत्र शिविर में पहुंचे मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने कहा कि यहां पुण्य का काम होता है। यहां पर 26 मॉडल ऑपरेशन थियेटर है जिसमें देश विदेश से आंखों के डाक्टर प्रशिक्षण लेने आते हैं। गुरुवार को मप्र के स्वास्थ्य मंत्री ने सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के सभी प्रकल्पों का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों से बातचीत की और भर्ती नेत्र रोगियों को चश्मे पहनाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के बारे में सुनता था। अब देखने का मौका मिला। चिकित्सालय की गतिविधियों को देखकर पता चला कि इतना बड़ा पुण्य का काम संत रणछोड़दास महाराज की प्रेरणा से चल रहा है। इस मौके पर डा. बीके जैन , डा. आलोक सेन, डा. इलेश जैन, डा.एसपी राजपूत व राजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।