फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्टफोन से सिर्फ उंगली घुमाएं खुल जाएगा सूटकेस का लॉक

Thu, 08 Jan 2015 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की एक कंपनी ने एक ऐसा स्मार्ट लॉक बनाया है, जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन से सिर्फ स्वाइप करके सूटकेस का लॉक खोल सकते हैं।
विज्ञापन


सफर में कई लोग अपने सूटकेस की चाबी अक्सर खो देते हैं या उसका पासवर्ड भूल जाते हैं। 'ई-जी टच' नामक यह लॉक उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

इस नई तकनीक में एनएफसी (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) की मदद से स्मार्टफोन या टैबलेट या स्मार्टवाच को सूटकेस में लगे लॉक की चाबी या पासवर्ड उपलब्ध हो जाते हैं।
विज्ञापन


एनएफसी कुछ सेंटीमीटर के फासले पर दो डिवाइसों के बीच डेटा ट्रांसफर को संभव बनाता है। लेकिन ब्लूटूथ से अलग इसमें किसी पेयरिंग कोड की जरूरत नहीं है। इस तकनीक के बारे में कंपनी का दावा है कि इसमें चाबी के खोने का कोई गम नहीं रहता और कोई खास नंबर डालने की भी जरूरत नहीं है, न ही किसी कोड को याद रखने की जरूरत है।
विज्ञापन


कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि ये दुनिया में अपनी तरह का पहला स्मार्ट लॉक है जो नवीनतम तकनीक से परिपूर्ण है।

ये आइडेंटीफिकेशन तकनीक को एक नया स्तर देता है और लॉक सिस्टम से जुड़ी यांत्रिक समस्याओं का समाधान भी करता है।

फोटो साभार gadgets.ndtv
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें