फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में मिले नकली कीटनाशक

Thu, 08 Jan 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कस्बे के औराई रोड हनुमान बाग स्थित एक मकान पर छापा मार कर काफी मात्रा में नकली कीटनाशक बरामद किया। बरामद दवाओं की कीमत 2.30 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


छापे के दौरान मुख्य आरोपी मोतीलाल के दो किशोर पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मोतीलाल की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार दोनों किशोरों को पुलिस ने  शाम को मुचलके पर छोड़ दिया।


कोतवाली प्रभारी रमेश चौबे ने बताया कि मुंबई की एक दवा कंपनी के प्रतिनिधि शीतल झा ने तहरीर देकर बताया था कि उनके यहां उत्पादित दो कीटनाशक दवाओं का बड़े पैमाने पर नकली उत्पादन और बिक्री होने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन


 उन्होंने यह भी बताया कि नकली माल बनाए जाने से उनके असली माल की खपत कम हो गई है। जिसको लेकर कंपनी परेशान है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने बुधवार को हनुमान बाग स्थित एक भवन पर छापा मार कर भारी मात्रा में नकली माल बरामद कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी मोतीलाल नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि बरामद माल में से डेढ़ लाख का कीटनाशक धान तथा 80 हजार का सब्जियों में छिड़का जाने वाला है।

छापे के दौरान मौके पर काफी संख्या में खाली शीशी और रैपर भी मिले हैं। जिन्हें जब्त कर मौके से मोतीलाल के दो बेटों सुनील और मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आवश्यक पूछताछ करने के बाद नाबालिग होने के नाते दोनों लड़कों को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें