फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में घुसी कार, एक की मौत

Mon, 20 Nov 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थरियांव थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर रविवार की सुबह डीसीएम के अचानक ब्रेक मार देने से पीछे चल रही कार डीसीएम में जा घुसी। कार सवार मुखिया की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार लोग घायल हो गए। परिवार शादी समारोह से लौट रहा था।  
विज्ञापन


फतेहपुर जिला कारागार में तैनात महिला कांस्टेबल अनीता के लड़के  की बारात भदोही जिले के ज्ञानपुर से कानपुर के अर्मापुर में शनिवार को गई थी। बारात में शामिल होकर कांस्टेबल के रिश्तेदार ज्ञानपुर निवासी मेवालाल (65) उनके बेटे राजेश उर्फ विकास, बहू चांदनी, छोटा बेटा सोनू, बेटी बिंदू, पौत्र अनमोल, पौत्री आराध्या (पुत्री अजीत) रविवार की सुबह लौट रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर पीएचसी के पास इलाहाबाद की ओर जा रहे डीसीएम को कार ने ओवरटेक करना चाहा।

इसी बीच डीसीएम चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। तेज रफ्तार के चलते कार पीछे से डीसीएम में जा घुसी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। कार में फंसे परिवार के  सदस्यों को बाहर निकाला। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मेवालाल को मृत घोषित कर दिया। राजेश की हालत नाजुक देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया। चांदनी, सोनू, बिंदू को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। परिजन सभी घायलों को लेकर इलाहाबाद चले गए। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें