फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास बनाम धर्मांतरण

Mon, 05 Jan 2015 08:16 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण और पुनर्धर्मांतरण की बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार के गठन के बाद से हिंदुत्व के अपने पुराने एजेंडे की धार तेज कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बीच विकास के मुद्दे पर बात होने की खबर आई है। सरकार गठन के बाद पिछले महीने संसद के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिनों में पहली बार मोदी सरकार को अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने में मुश्किल पेश आई थी, जब संघ परिवार के 'घर वापसी' कार्यक्रम को लेकर विपक्ष ने संसद नहीं चलने दी। सरकार को भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन और दिल्ली की अवैध कॉलोनियों को वैध करने जैसे फैसलों को अध्यादेश के जरिये लाना पड़ा है। मगर वह यह जानती है कि यह वैकल्पिक व्यवस्था है और जल्द ही इन्हें उसे संसद से पारित करवाना होगा। इसके बावजूद संघ परिवार के विभिन्न संगठन लगातार धर्मांतरण के मुद्दे को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


यह सब अचानक नहीं हुआ है। असल में संघ की विचारधारा भारत को एक हिंदू राष्ट्र मानती है। उसके आनुषांगिक संगठनों को लगता है कि हिंदुत्व के इस एजेंडे को पूरा करने का इससे अच्छा अवसर और दूसरा नहीं हो सकता, जब देश में पहली बार भाजपा के बहुमत वाली सरकार आई है। लिहाजा जो संघ खुद को सांस्कृतिक संगठन बताता रहा है और भाजपा की राजनीति से खुद को अलग दिखाने की कोशिश करता आया है, वह पहली बार इतने खुले रूप में देश के राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बन गया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की अगुआई में बनी एनडीए सरकारों के समय ऐसी स्थिति नहीं थी, और तब भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ समन्वय बनाने के लिए हिंदुत्व के मुद्दों को स्थगित कर रखा था। मगर अभी भाजपा पर सहयोगी दलों का वैसा दबाव नहीं है। तो फिर परेशानी क्या है?
विज्ञापन


दरअसल मोदी को जनादेश विकास के मुद्दे पर मिला है और वह चाहते हैं कि संघ ऐसा अनुकूल माहौल तैयार करे, जिससे उनकी सरकार विकास के अपने एजेंडे को आगे बढ़ा सके। वित्त मंत्री अरुण जेटली का भी कहना है कि सरकार का फोकस विकास पर है, पर धर्मांतरण जैसे मुद्दे का सुर्खियों में होना चिंता की बात है। इसके बावजूद यह सरकार को ही सुनिश्चित करना है कि हिंदुत्व के अपने एजेंडे के लिए बेताब हो रहे संघ परिवार के घटक विकास के उसके एजेंडे को पटरी से न उतारें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें