फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 दिन में 1.5 लाख बार देखी गई डेढ़ इश्कियां

Sun, 10 Nov 2013 03:06 PM IST
अमर उजाला/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक चौबे की बहुप्रतिक्षित फिल्म डेढ़ इश्कियां का ट्रेलर कल यू-ट्यूब पर लांच कर दिया गया। लोकप्रियता का आलम ये हैं कि पहले ही दिन 1.5 लाख से ज्यादा बार लोगों ने इस फिल्म का ट्रेलर देख लिया।
विज्ञापन


डेढ़ इश्कियां निर्देशक अभिषेक चौबे की 2010 में आई फिल्म इश्कियां का सिक्वल है। पिछली फिल्म में नसीरउद्दीन शाह, अरशद वारसी और विद्या बालन थे। जबकि डेढ़ इश्कियां में विद्या बालन की जगह अभिषेक ने इस बार माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी को लिया है।

इश्कियां के हिट होने के बाद दर्शकों को लंबे समय से डेढ़ इश्कियां का इंतजार था। वहीं माधुरी दीक्षित की मौजूदगी को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। यूट्यूब पर पहले ट्रेलर को लेकर लोगों के उत्साह को देखते हुए, फिल्म के हिट होने की उम्मीद लगाई जा सकती है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में भी है चर्चा

डेढ़ इश्कियां के नए ट्रेलर और पोस्टर के रिलीज के बाद सोशल मीडिया में इसकी खूब चर्चा हो रही है। लोग इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं कर रहे हैं। ट्विटर पर हुमा कुरैशी ने इस फिल्म के पोस्टर को साझा किया तो फेसबुक पर भी इसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

डेढ़ इश्कियां में माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी की जोड़ी को लेकर प्रशंसकों में उत्साह है। लंबे समय बाद माधुरी इस फिल्म के साथ वापसी कर रही हैं। तो अरशद वारसी और नसीरउद्दीन शाह वहीं पुराने मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें