फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Wed, 29 Oct 2014 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर के गांव मसूदपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति व ससुर के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिसार के गांव कुतुबपुर निवासी सूरज राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 12 साल पहले उसने अपनी बेटी जगवंती की शादी कलानौर के मसूदपुर निवासी मुकेश के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति मुकेश और ससुर जयभगवान बेटी के साथ मारपीट करने लगे। कुछ दिन पहले भी दोनों ने जगवंती के साथ मारपीट की थी।

इससे परेशान होकर उसने 26 अक्टूबर की रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसने बताया कि प्रताड़ना को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते रहे।
विज्ञापन

बाक्स:
कौन उठाएंगा तीन बच्चों का जिम्मा
जगवंती के तीन बच्चे हैं। जिसमें एक लड़का व दो लड़कियां शामिल हैं। लड़के की उम्र नौ साल व लड़कियां पांच व सात साल की है। छोटी सी उम्र में बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। ऐसे में उन बच्चों की देखभाल कौन करेगा। जगवंती के पिता सूरजभान का कहना है कि अब उन्हें तीनों बच्चों की चिंता सता रही है।
 
  मृतक महिला जगवंती के पिता सूरजराम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रमेश, थाना प्रभारी, कलानौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें