फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीई की परीक्षाएं 29 से

Mon, 27 Oct 2014 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू प्रशासन 29 अक्टूबर से दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के कई विषयों की परीक्षाएं संचालित करने जा रहा है।
विज्ञापन


इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और टाइम टेबल भी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

एमडीयू के असिस्टेंट रजिस्ट्रार (संचालन शाखा) एसपी शर्मा ने बताया कि इन डीडीई (डायरेक्ट्रेट ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन) के कोर्स बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स के द्वितीय और तृतीय वर्ष, बीएससी-इंटीरियर डिजाइन तृतीय वर्ष, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट चौथा और पांचवा सेमेस्टर, मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट दूसरा और चौथा सेमेस्टर, एमबीए-एफएम चौथा सेमेस्टर, बैचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने की तैयारी कर ली गई है। यह परीक्षाएं 29 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने सीधे ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरा है, वे अपना परीक्षा प्रवेश पत्र और रोल नंबर वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जबकि जिन अभ्यर्थियों ने संबंधित अध्ययन केन्द्र के जरिए परीक्षा फार्म भरे हैं, वे संबंधित अध्ययन केन्द्र पर प्रवेश पत्र के लिए संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर ई-गवर्नेंस प्रकोष्ठ के नंबर- 01262-308356) पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें