फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टर सरकार में भी म्हारी चौधर, 9 में से 4 मंत्री रोहतक से

Mon, 27 Oct 2014 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में सत्ता बदल गई है। हुड्डा सरकार की जगह खट्टर सरकार ने कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन


लेकिन खट्टर सरकार में भी रोहतक की चौधर बरकरार है। रोहतक को गढ़ बना चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने सत्ता में आते ही रोहतक जिला निवासी मनोहर लाल खट्टर को सीएम बना संकेत दे दिए थे कि रोहतक के विकास की गति धीमी नहीं पड़ेगी।

अब खट्टर सरकार के 9 मंत्रियों में से चार मंत्री भी रोहतक संसदीय सीट से हैं।
निंदाना में जन्मे, बनियानी में पले खट्टर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से विस चुनाव लड़ विधानसभा में पहुंचे हैं। खट्टर रोहतक जिले के रहने वाले हैं। महम हलके के निंदाना गांव में उनका जन्म हुआ और कलानौर हलके के बनियानी गांव में वे पले-बढ़े। आरएसएस में रहते हुए इलाके के हर दुख-सुख में शामिल हुए। वे रोहतक सहित आसपास की सभी समस्याओं से अवगत हैं।
विज्ञापन

रोहतक ने दी कैप्टन को सियासी जमीन
खट्टर सरकार में कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भले ही नारनौंद (हिसार) से चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे हो, लेकिन कैप्टन को सियासी जमीन रोहतक ने दी। रोहतक के सेक्टर 14 में उनका आवास है। जहां उनका पूरा परिवार रहता है। कैप्टन अभिमन्यू ने रोहतक संसदीय सीट से दो बार सांसद का चुनाव लड़ा है।
रोहतक रहा धनखड़ की कर्मभूमि
खट्टर सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ भी रोहतक से ही संबंधित है। रोहतक उनकी कर्मभूमि रहा है। अप्रैल-मई 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वे रोहतक सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे। वे बादली हलके से चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं। बादली लोकसभा रोहतक में आता है। उनका पैतृक गांव ढाकला (झज्जर जिला) भी रोहतक संसदीय सीट में ही आता है। लोकसभा चुनाव के दौरान जनता को किए विकास के वादे ओमप्रकाश धनखड़ की प्राथमिकता में हैं।
शहर की बेटी हैं कविता जैन
सोनीपत हलके से चुनाव जीतकर खट्टर के कैबिनेट में पहुंची कविता जैन रोहतक की बेटी हैं। शहर के रेलवे रोड पर उनके पिता सुरेंद्र जैन की दुकान और मकान है। इनका बचपन और पूरी शिक्षा दीक्षा रोहतक में ही हुई है। शहर से उनका निजी लगाव है। शहरवासियों को उम्मीद है कि वे बरसों से उपेक्षित शहर के पुराने मुहल्लों के विकास के लिए प्रयास करेंगी।
संसदीय सीट के अंतिम छोर पर भी मंत्री
रोहतक संसदीय सीट के अंतिम छोर पर है कोसली। यहां से भाजपा विधायक विक्रम ठेकेदार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। ऐसे में रोहतक संसदीय सीट के अंतिम छोर को भी मंत्री मिला है।  
विज्ञापन

एमडीयू के तीन पूर्व छात्र बने मंत्री
कैप्टन अभिमन्यु, कविता जैन और ओपी धनखड़ रहे हैं एमडीयू के छात्र
रोहतक। खट्टर मंत्रिमंडल में शामिल तीन शख्सियत एमडीयू केपूर्व छात्र रहे हैं। कैप्टन अभिमन्यु, कविता जैन और ओमप्रकाश धनखड। सोनीपत से विधायक कविता जैन ने 1992 से 94 तक एमडीयू से एमकॉम किया। 1995 में वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन से बीएड। कैप्टन अभिमन्यु ने 1983-86 के बीच तत्कालीन कॉलेज ऑफ यूनिवर्सिटी (वर्तमान में नेकीराम कॉलेज) से सायंकालीन कोर्स में एलएलबी की पढ़ाई की। वे एमडीयू के गोल्ड मेडलिस्ट रहे। ओपी धनखड़ ने एमडीयू से संबद्ध राजकीय कॉलेज नारनौल से एमए की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें