फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्स एंड ट्रिक! गलती से किया गया ईमेल ऐसे रोकें

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा कम ही होता है कि आप किसी गलत ईमेल कर दें। लेकिन ऐसी गलती हो सकती है। कभी आप भूल जाते हैं कि आपको किसी को ईमेल करते समय सीसी में भी रखना था या जिसको ईमेल कर रहे हैं उसको जीमेल की आईडी पर नहीं बल्कि ऑफिस की ईमेल आईडी पर ईमेल कर था।
विज्ञापन


ऐसे स्थिति में आप क्या करते हैं? क्या आप जानते है कि आप ऐसे गलत ईमेल को भेजने के बाद रोक भी सकते हैं।

अगर आप जीमेल यूजर हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। जीमेल यूजर्स ईमेल भेजने के कुछ समय तक अपने ईमेल को रोक सकते हैं। इसके लिए निम्न स्टेप पूरे करें

ड्रॉपडाउन मेन्यू और सेटिंग्स

जीमेल पर लॉगइन होने के बाद स्क्रीन के दाएं ऊपर की ओर दिखाई देने वाले गियर बटन को क्लिक करें।

यह गियर बटन आपकी गूगल प्लस प्रोफाइल इमेज के ठीक नीचे दिखाई देता है। इसके ड्रॉपडाउन मेन्यू में से सेटिंग्स चुनिए।

Labs टैब

जीमेल सेटिंग्स ऑप्‍शन में जाकर आपको ऊपर की ओर कई सारे फीचर्स जैसे General, Labels, Inbox, Accounts, Chat, Themes दिखाई देते हैं।

यहां आपको 'Labs' ऑप्‍शन पर क्लिक करना है। इसके बाद स्क्रीन को स्क्रॉल करके नीचे की ओर जाएं।

'Undo Send'

यहां भी आपको काफी सारे ऑप्‍शन दिखाई देते हैं। स्क्रॉल करके आपको नीचे की ओर जाना है। यहां आपको अंतिम ऑप्‍शन से पहले तीसरे नंबर पर 'Undo Send' दिखाई देगा।

इस ऑप्‍शन के समाने दो विकल्प इनेबल और डिस्‍एबल दिखाई देते है। आपको इनेबल पर क्लिक करना है।

इसके बाद स्क्रीन को नीचे की ओर स्क्रॉल करें और सेव चेंजेस (save changes) बटन पर क्लिक करें। प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, बाकी है..

General टैब

सेव चेंजेस पर क्लिक करने के बाद, आप इनबॉक्स पर फिर से पहुंच जाएंगे। ए‌क बार फिर पहला स्टेप दोहराएं और सेटिंग्स को चुनें। सेटिंग्स पर क्लिक करते ही आपके सामने डिफॉल्ट 'जनरल' टैब खुलेगा। टैब में नीचे स्क्रॉल करें और 'Undo Send' का देखें। इस पर टिक मार्क मिलेगा।

इस टिक मार्क के ठीक नीचे आप खुद चुन सकते हैं कि एक भेजे गए ईमेल को रोकने के लिए आपको कितना वक्त चाहिए है।

यहां आपको 5 से लेकर 30 सेकेंड का समय मिलता है। एक बार आपने अपना समय चुन लिया हो, तो नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और 'सेव चेंजेस' क्लिक करें।
विज्ञापन

ऐसे रोकें ईमेल

अब आप ऊपर तय किए गए समय तक अपना मेल रोक सकते हैं। आप जब किसी को ईमेल भेज देते हैं तो आपके समाने तुरंत Undo Send का ऑप्‍शन आ जाता है। जिसका आप तय समय के अंदर इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें