फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने जमीन मामले में छिपाए तथ्य, दाल में काला

Mon, 13 Oct 2014 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इनेलो की ओर से लगाए जा रहे सीबीआई के दुरुपयोग के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन


कहा, भाजपा सीबीआई को ईमानदारी से काम करने दे रही है। कोर्ट के आदेश पर ओमप्रकाश चौटाला जेल गए हैं। उन्होंने गुड़गांव जमीन मामले में सीएम हुड्डा पर भी निशाना साधा।

कहा, हुड्डा ने राबर्ट वाड्रा की जमीन के मामले में चुनाव आयोग से तथ्य छिपाए हैं। गलत तथ्य आयोग के सामने पेश किए गए। दाल में काला है। प्रसाद रविवार को यहां भाजपा के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों ने हरियाणा के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में उद्योगपति जगमोहन मित्तल और कमल मित्तल को उनके सहयोगियो के साथ भाजपा में शामिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया को स्वास्थ्य मंत्री का जवाब
शनिवार को आए सोनिया गांधी के दवाइयां महंगी होने संबंधी बयान का केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जवाब दिया। कहा, सोनिया गांधी कह रहीं हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा से जीवन रक्षक दवाइयां महंगी हो जाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं है। दवाओं की कीमत पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ही दवाओं की कीमत तय करता है। दावा किया, हुदहुद तूफान को लेकर भारत सरकार का आपदा प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है। स्वास्थ्य संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। हरियाणा के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मनमोहन गोयल पहले ही हमारे साथ थे। जगमोहन और उनके बेटे कमल सहित सहयोगियों के शामिल होने से भाजपा और मजबूत हुई है। इस मौके पर रोहतक हलके से भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें