फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माटी का लाल सीएम बना तो गांव में खुशियों की दीपावली

Mon, 27 Oct 2014 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
माटी का लाल मनोहर लाल खट्टर सीएम बना तो जन्मभूमि और कर्मभूमि पर दीपावली मनी।
विज्ञापन


खट्टर की जन्मभूमि महम के निंदाना गांव में रविवार सुबह शुरू हुआ जश्न देरशाम तक जारी रहा। गांव में कई जगहों पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए और नाचकर खुशी जताई।

समर्थकों ने मिठाई बांटी। ढोल की थाप पर युवाओं ने खट्टर जिंदाबाद के नारे लगाए। निंदानावासी बृजेश राठी और रामनिवास रोहिल्ला का कहना है कि सीएम खट्टर प्रदेश में विकास का नया युग शुरू करेंगे।
विज्ञापन


बचपन में ही निंदाना से जाने के बावजूद भी उन्हें अपने घर व अन्य स्थानों का पूरा स्मरण है। ग्रामीणों का कहना है कि सीएम खट्टर का गांव में जल्द ही नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, बैंसी व खरक जाटान में भी मिठाई बांटी गई। भाजपा नेता शमशेर खरक के अलावा बिजेंद्र सिंह, महेंद्र खट्टर और राजू भाटिया ने खुशी जताई। वहीं, खट्टर के गांव बनियानी में भी महिलाओं ने टीवी पर शपथ ग्रहण समारोह देखा और नाच-गाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें