फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश दबोचा, चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पीजीआई अंतर्गत श्रीनगर कॉलोनी में रविवार को एक बदमाश किसी राहगीर का मोबाइल छीन कर भाग रहा था।
विज्ञापन


उसने शोर मचाया तो कॉलोनीवासियों ने उसे पीछा कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से तेजधार चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


श्रीनगर कॉलोनी में उस समय हंगामा मच गया जब एक  व्यक्ति ने शोर मचाया कि एक बदमाश उसका मोबाइल लेकर भाग रहा है। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने उस युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी धुनाई भी की। इसी दौरान उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही गांधी कैंप चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से मोबाइल नहीं मिला, लेकिन एक तेजधार चाकू बरामद हुआ। थाना पीजीआई प्रभारी एमआई खान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें