फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटूराम शिक्षण संस्था के सदस्यों का वोट कटने का विवाद गहराया

Fri, 30 May 2014 12:57 AM IST
जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की प्राचीनतम और सबसे बड़ी शिक्षण संस्था में सदस्यता का विवाद गहरा गया है। दो दिन पहले कुछ सदस्यों ने संस्था की कार्यकारिणी पर कथित तौर पर सदस्यों के नाम काटने का आरोप लगया था। इसी मामले में बृहस्पतिवार को सदस्यों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर प्रशासन ने उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले सदस्यों ने कहा कि कॉलेज की वेबसाइट पर संस्था के 23692 में से महज 12849 लोगों के नाम ही डाले गए हैं। इन लोगों ने कहा कि पुरानी सूची के  8214 सदस्यों के पहचान पत्र बनवाने के लिए भरे गए फार्म पर न तो सदस्यों के हस्ताक्षर हैं और न ही उनक पूरा पता है।  इन लोगों ने कह कि 4653 सदस्यों ने नए कानून के अनुसार कई शर्तों को पूरा नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि समिति के 10843  आजीवन सदस्यों की सदस्यता केवल फोटो नहीं देने के आधार पर काट दिए गए हैं। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश, खुशीराम, दिलबाग, चंद्र, उमेद, सुरजा, रामकिश, रामचंद्र, दर्शन, संजय, विजय, संदीप, सतबीर, महावीर, अजमेर, कुलदीप, ऋषिपाल, दलबीर सिंह, महेंद्र सिंह, मंजीत सिंगरोहा, जयदीप, विजय, सचिन, कृष्ण, सत्यनारायण, सूरजमल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


नियमानुसार हुई है कार्रवाई
नए सोसाइटी एक्ट के अनुसार पहचान पत्र बनाना जरूरी है। इसके लिए सदस्यों को नोटिस भेजा गया था। तैयार सूची रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी को भी दी गई। उन्होंने भी अपने स्तर पर नोटिस निकालकर फोटो पहचान पत्र बनवाने की अपील की। बाद में अदालत के आदेश पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी ने निर्णय लिया है। जिन लोगों ने पहचानपत्र नहीं बनवाए, वे इस चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे। आगे चाहें तो वे अपने पहचान पत्र बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

दलबीर खर्ब, प्रधान, छोटूराम शिक्षण संस्था

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें