एक 11 साल की बच्ची के साथ उसी के पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को पुलिस को मामले की सूचना लड़की की मां ने दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक और बच्ची को मेडिकल के लिए गोहाना के सरकारी अस्पताल में लाया गया।
गोहाना के एक गांव निवासी महिला ने थाना बरोदा में मंगलवार को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन से चार दिन पहले उसकी 11 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। उसके घर के सामने बने मकान में रहने वाले सतीश (26) ने उसे अकेला पाकर हवस का शिकार बना लिया। मंगलवार को बच्ची ने मां को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर गांव खानपुर खुर्द िनिवासी सतीश को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची और आरोपी दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए गोहाना के सरकारी अस्पताल में लाया गया है। लड़की गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है।