फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं पर करेंगे मानहानि का केस

Tue, 25 Nov 2014 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित संत रामपाल के ट्रस्ट में हुड्डा परिवार के ट्रस्टी होने के भाजपा के आरोप पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हमला बोला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामपाल आश्रम में ट्रस्टी होने का आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ  मानहानि का केस दर्ज कराया जाएगा। वे सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र के गांव भैंसरु कलां में सत्संग भवन की आधारशिला रखने पहुंचे थे।

रामपाल के बरवाला आश्रम विवाद के बाद कुछ भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिजन रामपाल ट्रस्ट के सदस्य हैं। आरोपों पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा पर हमला किया और कहा कि भाजपा हमेशा झूठ की राजनीति करती है। ये आरोप बेबुनियाद हैं, उनके परिवार का रामपाल से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है। भाजपा जो आरोप लगा रही है, उसे साबित करके दिखाए या माफी मांगे। चुनौती देते हुए कहा कि वे आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ  मानहानि का दावा करेंगे और इसके लिए वे दस्तावेज जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाड्रा मामले में अच्छे से जांच कराए भाजपा सरकार
वाड्रा जमीन मामले की जांच को लेकर भी दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार को चुनौती दी कि सभी जांच एजेंसियां अब भाजपा के पास है और वे अच्छी तरह से जांच करवा लें। सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। उन्होंने छोटूराम जयंती पर प्रदेश की जनता को बधाई दी। इस अवसर पर भैंसरु गांव के सरपंच रामकुमार शर्मा, गांधरा गांव के सरपंच आनंद मलिक, ब्लॉक समीति सदस्य जितेंद्र शर्मा, राजू पहलवान, अश्विनी शर्मा मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन- भैंसरू कलां में सत्संग भवन की आधारशिला रखते सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें