कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं और आपको चिंता है कि आपके दरवाजे के ताले को कोई खोल न ले या ताले की चाबी गुम न हो जाए, तो बेफ्रिक हो जाएं।
अमेरिका की एक फर्म ने एक ऐसा ई-लॉक ईजाद किया है जिसे खोलने के लिए किसी चाबी की नहीं, बल्कि स्मार्टफोन की जरूरत होगी।
टेक्नोलॉजी व्यवसायी जेसन जॉनसन और इंडस्ट्रीयल डिजाइनर यवेस बिहर ने इस ताले को ईजाद किया है। अगस्ट नामक यह ताला आपके स्मार्टफोन की ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट हो जाएगा और जब इसे कमांड देंगे, तो दरवाजा खुल जाएगा।
क्या आप फोन का पासवर्ड भूल गए हैं? ये रहा उपायआईओएस प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करने वाला यह ई-लॉक जल्द ही एप्पल स्टोर पर मिलना शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं अगर इसकी बैटरी लो होगी, तो यह आपको मेल के माध्यम से सूचित भी करेगा।
ताला खोलने के लिए आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन पर एक लाल रंग का गोला दिखेगा, जिसे पुश करना होगा।