फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर कॉलोनी में पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास

Sun, 26 Oct 2014 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर कॉलोनी में एक युवक ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उसने घर के आंगन में रखे सामान में आग लगा दी और पत्नी को उस आग में धक्का देने की कोशिश की।

पड़ोसियों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति के खिलाफ हत्या का प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में पंकज पत्नी रामकिशन ने बताया कि उसका विवाह 2007 में हुआ और उसका छह साल का बेटा है। उसके नाम पर बैंक में 21 लाख रुपये की एफडी है।
विज्ञापन


उसका पति नशे का आदि है। वह पिछले काफी समय से एफडी उसके नाम कराने के लिए दबाव बना रहा है। आरोप लगाया कि शराब के नशे के कारण उसका पति पहले ही 16 किले जमीन, गुड़गांव का एक प्लाट और गुड़गांव में ही चार दुकानों को बेच चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को भी वह शराब के नशे में घर आया और एफडी उसके नाम कराने की बात कह उसे पीटने लगा। आंगन में पड़े सामान में आग लगा दी और उसे धक्का देने का प्रयास किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसकी हत्या करने का प्रयास कर रहा था और उसने जिंदा जलाने की कोशिश की। मामले के जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि आरोपी को कन्हेली रोड के पास से शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें