फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर एशिया: को-पायलट उड़ा रहा था जहाज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोनेशिया के जांचकर्ताओं का कहना है कि एयर एशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान क्यूजेड 8501 को दुर्घटना के वक्त विमान का को-पायलट चला रहा था।
विज्ञापन


को-पायलट रेमी लेसेल फ्रांस के नागरिक थे। ताजा जानकारी के बाद इंडोनेशिया ने एयर एशिया को आधिकारिक रूप से 'एक्सीडेंट' करार दे दिया है। अधिकारियों ने कहा कि यह जानकारी विमान के डेटा रिकॉर्डर यानि ब्लैक बॉक्स से हासिल हुई है।

इंडोनेशिया के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी कमिटी के मुख्य जांचकर्ता मार्डजोनो सिसवोसुवार्नो ने बताया कि आवाज़ की रिकॉर्डिंग ख़त्म होने तक कैप्टन लेसेल के हाथों में विमान की बागडोर थी।
विज्ञापन

क्या होता है ब्लैक बॉक्स

ब्लैक बॉक्स फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर होता है, जिसमें उड़ान के दौरान पायलट और नियंत्रण कक्ष के बीच रिकॉर्ड हुई बातचीत का ब्यौरा होता है। इस महीने की शुरुआत में खोज में दुर्घटनाग्रस्त विमान का डेटा रिकॉर्डर और कॉकपीट वॉयस रिकॉर्डर मिला था।

एयर एशिया का ये विमान 28 दिसंबर को बेहद खराब मौसम में जावा समुद्र में डूब गया था। विमान में 162 यात्री सवार थे।
अभी तक केवल 70 लोगों के शव मिले हैं। ये विमान इंडोनेशिया के सुरबाया से सिंगापुर जा रहा था।
विज्ञापन

MH370 के एक्सिडेंट की आधिकारिक घोषणा

मलेशिया ने MH370 फ्लाइट के गायब होने के बाद अब इसके एक्सिडेंट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है और विमान में सवार सभी 239 लोगों को मृत मान लिया है।

ऐसा इसलिए किया गया है ताकि एयरलाइन कंपनी की तरफ से यात्रियों के घरवालों को हर्जाना दिया जा सके। हालांकि, अभी भी विमान की खोज जारी है।

पिछले साल 8 मार्च को बोइंग 777 विमान 239 यात्रियों को लेकर मलेशिया से बीजिंग जा रहा था, लेकिन वह गायब हो गया। कई महीनों की खोजबीन के बाद भी विमान को नहीं ढूंढ़ा जा सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें