एप्पल के प्रोडेक्ट को खरीदने के लिए अन्य प्रोडेक्ट के मुकाबले दाम कुछ अधिक ही चुकाने पड़ते हैं। वजह है इसकी प्रीमियम क्वालिटी और शानदार फीचर्स।
एप्पल ने भारतीय कस्टमर्स के लिए खास ऑफर शुरू किया है जिसमें नए कस्टमर्स को भारी छूट मिल रही ही है। एप्पल के अलग-अलग प्रोडेक्ट पर 4 से 40 हजार रुपए तक ही छूट मिल रही है।
एप्पल आईफोन 5एस पर 5,350 रुपए की छूट
अगर आप एप्पल आईफोन 5एस 16जीबी मॉडल खरीदना चाहते हैं तो इस पर आपको 5,350 रुपए की छूट मिलेगी। कंपनी ने इस फोन की कीमत 53,500 रुपए तय की है तो आपको 48,150 रुपए की कीमत का मिलेगा।
एप्पल आईफोन 5सी पर 4,190 रुपए की छूट
अगर आप एप्पल आईफोन 5सी 16जीबी मॉडल खरीदना चाहते हैं तो इस पर आपको 4,190 रुपए की छूट मिलेगी। कंपनी ने इस फोन की कीमत 41,900 रुपए तय की है तो आपको 37,710 रुपए की कीमत का मिलेगा।
अगर आप एप्पल मैक लैपटॉप खरीदना के इच्छुक है तो आपको 40 हजार रुपए तक की छूट मिल सकती है।
क्या है एप्पल आईफोन ऑफर
एप्पल आईफोन 5एस और 5सी खरीदने वालों के लिए सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड का होना जरूरी है जिसपर बैंक ने 10 फीसदी कैश बैक का ऑफर रखा है। साथ ही, सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड के जारिए आप EMI पर भी ये स्मार्टफोन खरीद सकते है।
ईएमआई पर भी आपको 10 फीसदी कैश बैक की सुविधा मिलेगी। इसमें आप 9,990 रुपए का डाउनपेमेंट करके आईफोन पा सकते है।
क्या है एप्पल मैक ऑफर
अगर आपके पास दो साल से कम पुराना एप्पल मैक लैपटॉप है तो आप इस पुराने पर 40 हजार रुपए का बाय बैक ऑफर मिलेगा।
अगर मैक लैपटॉप दो साल से तीन साल पुराना है तो 30 हजार रुपए और तीन साल से ज्यादा पुराने मैक लैपटॉप पर 25 हजार रुपए का बाय बैक ऑफर दिया जा रहा है।
चार साल तक के पुराने मैक लैपटॉप पर फिलहाल आपको कोई छुट नहीं मिलेगी।