फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा के बीच दूरियां कम करेगा यह ऐप

विज्ञापन
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी की मदद से अब दुनिया की किसी भी भाषा के बीच की दूरियां जल्द ही खत्म हो जाएंगी। बीबीसी में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक जापान के सबसे बड़े मोबाइल नेटवर्क ने ‘एनटीटी डोकोमो’ नाम से ऐप तैयार किया है। इस ऐप की मदद से आप एक भाषा को दूसरी भाषा में कनवर्ट करके सुन सकते हैं।
विज्ञापन


शब्दों का अनुवाद करने वाला यह ऐप देशों के बीच की दूरियां खत्म करने में कारगर हो सकता है। एनटीटी डोकोमो की तरफ से शब्दों को अनुवादित करने वाले इस नए ऐप के जरिए फिलहाल अंग्रेजी, मैंडेरिन और कोरियाई भाषा का अनुवाद हो रहा है। जल्द ही कई नई भाषाएं भी इसमें जुड़ने की उम्मीद की जा रही है।

टेलीफोन ट्रांसलेशन की यह तकनीक पिछले दिनों लांच हुई नई तकनीकों का हिस्सा है। ऐसी भी उम्मीद है कि इस ऐप के जरिए आने वाले समय में कंपनियों को द्विभाषियों के बजाय तकनीक से ही मदद मिल जाएगी। इससे कंपनियों को सुविधा मिलने के साथ ही उनके खर्च में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


हालांकि तकनीक जानकार और इस ऐप का इस्तेमाल करने वाले मानते हैं कि अनुवाद सटीक नहीं होने के कारण इस ऐप का इस्तेमाल हर जगह नहीं किया जा सकता। क्लाउड कंप्यूटिंग की तकनीक पर आधारित इस ऐप का इस्तेमाल किसी भी तरह के एंड्रायड फोन पर किया जा सकेगा। एनटीटी डोकोमो के लिए बाजार में फिलहाल फ्रांस की एल्काटेल ल्यूसेंट ही एक प्रतिद्वंद्वी है जिसने अपने ऐप वी-टॉक के जरिए कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें