फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल मांगी भीख

Sat, 23 Sep 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
तहसील गेट के बाहर रैली के दौरान नारेबाजी करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राठ। तहसील परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को छठवें दिन धरना प्रदर्शन कर रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी कर भीख मांगी। मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में छह दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन जोर पकड़ता जा रहा है। आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष अमिता श्रीवास्तव ने कहा कि एक दशक से अल्प मानदेय पर कार्य कर रहीं हैं। परंतु सरकार उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दे रही है। उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा और 18 हजार रुपये मानदेय मिलना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता याशमीन खातून पनवाड़ी, मंजू गुप्ता, रजनी, सुनीता, ऊषा, कल्पना साहू, भानुमती, ऊषा, लीला, अभिलाषा, सुधा, संगीता, मिथलेश, सरिता, मीना, कुसमा, राजकुमारी, रामदेवी, भारती, अनीता, उर्मिला, नीलम कुमारी आदि महिलाएं रहीं। संचालन शशि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं के सम्मान का ध्यान रखें सरकार
हमीरपुर (ब्यूरो)। आंगनबाड़ी के सम्मान की रक्षा सरकार को करनी होगी। मानदेय की लड़ाई के मैदान से अब पीछे हटने का सवाल ही नहीं पैदा होता है। धरने में ममता साहू, संगीता और रामश्री आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें