फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर घर सजाने में मदद करेंगे ये मोबाइल ऐप्स

Wed, 07 Nov 2012 01:18 PM IST
क्रियांशु सारस्वत/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा और तरुण ने इस बार अपना नया घर खरीदा है, अपने घर की पहली दिवाली पर दोनों का मन घर को खूब सजाने का है। लेकिन कैसे, यह जानकारी नहीं है। तो टेंशन की क्या बात है, मोबाइल है न। तकनीक के इस दौर में कुछ भी नामुमकिन नहीं। घर की सजावट के लिए स्पेशलाइज्ड सॉफ्टवेयर के साथ ही कई एंड्रायड और iOS ऐप्स भी मौजूद हैं। इनकी मदद से आप अपना घर सजा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन ऐप्स की मदद से कैसे सजा सकते हैं आप अपना घर-
विज्ञापन


डिजाइन डायमेंशंस
डिजाइन डायमेंशंस एंड्रायड ऐप है। इस ऐप पर घर को सजाने के लिए प्रोफेशनल डिजाइनरों के टिप्स दिए गए है। घर को सजाने की सोच रहे है या फिर घर का नया फर्नीचर लाने का प्लान है तो इस ऐप के जरिए आपको सही जानकारी मिल सकती है। यह ऐप आपको घर को डेकोरेट करने के टिप्स देता है। किसी भी एंड्रायड फोन में इस ऐप को चलाया जा सकता है। इस ऐप में घरेलू इस्तेमाल की कई चीजों जैसे- कुर्सी, स्पीकर, माइक्रोवेव, रेफ्रीजरेट आदि का एक कैटलॉग दिया गया है। इसमें हर चीज का 3D फोटो देने के साथ में साइज भी दिया गया है। इससे आपको यह भी पता चल जाएगा कि जिस चीज को आप घर के लिए पसंद कर रहे हैं, उसके लिए आपके घर में पर्याप्त जगह है या नहीं।

माइ मेजर एंड डायमेंशंस
माइ मेजर किसी भी फर्नीचर आदि की डायमेंशंस की जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी एंड्रायड ऐप है। यह ऐप रियल एस्टेट एजेंट, इंजीनियर्स, कारपेंटर और आर्किटेक्ट सभी के लिए काफी यूजफुल साबित होता है। अपने घर के लिए आप जिस सामान को पसंद कर रहे है, आपको उसके साइज के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। इस ऐप से आप फर्नीचर या सामान की फोटो कैप्चर करके लंबाई व चौड़ाई की जानकारी कर सकते हैं। फोटो कैप्चर करने के बाद यह पता लगाया जा सकता है कि वह सामान आपके घर में खाली पड़ी जगह में फिट हो सकता है या नहीं।
विज्ञापन


3D इंटीरियर रूम डिजाइन
एंड्रायड के 3D इंटीरियर रूम डिजाइन ऐप के जरिए आप अपने कमरे को जल्दी और आसान तरीके से डिजाइन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप रूम के कलर को भी चेंज करके इंप्रेसिव बना सकते हैं। 3D इंटीरियर रूम ऐप के जरिए कमरे के कलर के हिसाब से दरवाजों और खिड़की का कलर सेट किया जा सकता है। फ्लोर पर क्या बिछाया जाएं जो देखने में आकर्षक लगे इसकी जानकारी भी इससे हो सकती है। इसके साथ ही यदि आप वॉल पिक्चर और वॉल टैटूज भी यूज करना चाहते हैं तो यह ऐप आपके लिए खास साबित हो सकता है।

द होम डिपो
होम डिपो पर घरेलू जरूरत से संबंधित करीब तीन लाख सामानों की लिस्ट दी गई है। इस पर आप कैटेगरी के हिसाब से अपनी जरूरत का सामान सर्च करके खरीदने के लिए पसंद कर सकते हैं। द होम डिपो में बॉथरूम, डेकोरेटिंग आइडिया, किचन रिमॉडलिंग, कारपेटिंग, लाइटिंग और सीलिंग फेन समेत कई कैटेगरी की अलग- अलग जानकारी दी गई है। इससे टिप्स लेकर आप आने घर को डेकोरेट कर सकते हैं। इसके जरिए आप अपने नजदीकी स्टोर पर सामान की उपलब्धता की जांच भी कर सकते हैं।

होम डेकोरेटर
होम डेकोरेटर ऐपल के ऑपरेटिंग सिस्टम iOS का पर सपोर्ट करने वाला ऐप है। इस ऐप के जरिए आप अपने घर की दीवारों के लिए सही रंग का चुनाव कर सकते हैं, जिससे दीवारें खूबसूरत लगेंगी। घर की दीवारों पर सही रंग नहीं कराने की जरा सी चूक आपके घर का मजा किरकिरा कर सकती है। इससे आप यह देख सकते हैं कि अलग-अलग कलर आपकी दीवारों पर कैसे लगेंगे। इसके लिए ऐप से कमरे की तस्वीर लीजिए और फिर अलग-अलग रंगों को चुन कर देखिए कि वे दीवार को क्या रूप देते हैं। इस तरह आप कई रंग आजमा सकते हैं।

हाउस इंटीरियर डिजाइन आइडियाज
इस ऐप्लीकेशन की खूबियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीएनएन ने इसे इंटीरियर डिजाइन का ‘विकिपीडिया’ कहा है। इस ऐप्लीकेशन में डिजाइन आइडिया और टिप्स पर विस्तार से जानकारी दी गई है। इसमें 5 लाख से ज्यादा तस्वीरों का डाटाबेस है। इसमें आप स्टाइल, कमरे और लोकेशन के हिसाब से अपनी पसंद का डिजाइन चुन सकते हैं। इसके साथ ही ‘आइडिया बुक’ में आप अपनी पसंद के डिजाइन सुरक्षित रख सकते हैं। यह भी एक iOS एप्लीकेशन है।
विज्ञापन


इन सभी एंड्रायड ऐप्स को आप गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें