एशियाड में खेले जाने वाले हैंडबॉल मैच के लिए मोखरा का छोरा अवनि का चयन किया गया है।
12 सितंबर को चेन्नई में हुए फाइनल ट्रायल के दौरान अवनि खटखड़ का चयन हुआ। रोहतक के मोखरा गांव का रहने वाला अवनि अब साउथ अफ्रीका में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाड में भारतीय टीम से खेलेगा।
रविवार को उसके चयनति होने पर कोच सत्यदेव मलिक ने छोटूराम स्टेडियम में उसे सम्मानित किया। अवनि 2010 से लेकर 2014 तक इंडियन एयरफोर्स की टीम का प्रतिनिधित्व कर कई खिताब जीत चुके हैं। उनके भाई अनिल कुमार भी इंडियन एयरफोर्स में सार्जेंट हैं और एयरफोर्स की टीम में हैंडबॉल खिलाड़ी भी।