फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना की-बोर्ड, हवा में होगी टाइपिंग!

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आप हवा में टाइपिंग भी कर पाएंगे। हवा में टाइपिंग के इस नए कांसेप्ट का नाम है 'एयर टाइपिंग'। एयर टाइपिंग करने के लिए एक वियरेबल टेक्नोलॉजी की मदद लेनी होगी।
विज्ञापन


एयर टाइपिंग के लिए एक सेंसर-युक्त बैंड दोनों हाथों की हथेलियों में पहनना होता है। इसे पहनते ही आपका अदृश्य की-बोर्ड एक्टिव हो जाएगा। अब आप किसी सतह पर या हवा में कुछ भी टाइप करेंगे, तो वह आपके पीसी की स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

इस तकनीक में लगे सेंसर आपके हाथ और अंगुलियों की मूवमेंट से पहचान लेंगे कि आपने क्या टेक्स्ट टाइप किया है। यह तकनीक ब्लूटूथ और एनएफसी की मदद से डिवाइस से भी कनेक्ट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैजेट्स देते हैं गलत रिपोर्ट

हेल्‍थ मॉनिटरिंग बैंड्स के बारे में माना जाता है कि इससे वजन कम करने और फिटनेस पर नजर रखने में मदद मिलती है। लेकिन, अब एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिटनेस बैंड्स का विपरीत असर हो रहा है। यूजर्स भी दावा कर रहे हैं कि फिटनेस बैंड पहनने के बावजूद उनके वजन में बढ़ोत्तरी हुई है।

टुडे डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में फिटनेस एक्सपर्ट्स ने बताया है कि फिटनेस बैंड्स हेल्‍थ और कैलोरी के बारे में सही रिपोर्ट नहीं देते। इनसे मिलने वाला डाटा यूजर्स को गुमराह करता है। डिवाइस पर दिखाए गए डाटा से वह समझते हैं कि उनकी ज्यादा कैलोरी बर्न हो रही हैं इससे वह खाना खाने में कोई कोताही नहीं बरतते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें