जोधपुर के कुछ गांव में सूखी बाजरी के पुआल को लाकर आसमान की तरफ फैंका जाता है। ऐसा करने से इंद्र देवता धरती पर जल्द आते हैं और जमकर बारिश होती है। इसी कारण यहां मई से ही लोग सूखी बाजरी के पुआल एकत्र करना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
गेंहू की घूघरी जमकर उछाल
उत्तर प्रदेश के ही कई गांव देहात में लोग घरों में गेहूं को पानी में उबाल कर घूघरी बनाते हैं और इंद्र देवता का नाम लेते हुए उसे आसमान में उछालते हैं। कहते हैं कि घूघरी इंद्र देवता तक धरती का पैगाम लेकर जाती है। इस पैगाम को सुनकर ही इंद्र देवता धरती पर बारिश भेजते हैं।