यूं तो राष्ट्रपति चुनाव की रेस में प्रणब मुखर्जी की स्थिति सबसे मजबूत बताई जा रही है लेकिन कुछ खेल हुआ तो पूर्णो अगितोक संगमा (पी. ए. संगमा) देश के राष्ट्रपति बन सकते हैं। संगमा को भाजपा के अलावा अन्य कई दलों का समर्थन मिल रहा है। करीब पचाल साल के राजनीतिक और संसदीय अनुभव के धनी संगमा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। पू्र्व लोकसभा अध्यक्ष की राजनीतिक विशेषताएं और दूरदर्शी समझ उन्हें प्रणब के मुकाबले खड़ा करती हैं।