फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर किसी को होगा फायदा

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विनीता वशिष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन को फायदा
विज्ञापन

ऑरगेनिक खेती का सबसे बड़ा फायदा किसान को है। कम लागत और घरेलू स्तर के परिश्रम में शुद्ध अनाज की प्राप्ति। सबसे बड़ी बात उस जमीन की उर्वरकता भी बरकरार रहती है जिसे जिंदगी भर अन्न उपजाना है।

जेब को फायदा
कम लागत में ऑरगेनिक खेती से पैदा हुए ऑरगेनिक फूड बाजार में मुंह मांगे दाम पर बेचे जा रहे हैं। ऑरगेनिक फूड रासायनिक प्रक्रिया से पैदा हुए अनाज से कहीं महंगा है। क्योंकि यह शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक है और इसीलिए ग्राहक इसे हाथों हाथ लेता है। ऑगरेनिक अनाज और सब्जियां को मंडी में आम उत्पाद के विक्रेता से कंपटीशन भी नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिचौलियों का झंझट नहीं
ऑरगेनिक खेती करने वाले किसान कई कंपनियों द्वारा सर्टिफाइड होते हैं और यही वजह है कि उन्हें अपना माल लेकर मंडी तक नहीं जाना पड़ता। कंपनियां खुद जाकर खेत से ही किसान का माल ले लेती हैं और चेन मैनेजमेंट के जरिए माल ग्राहक तक पहुंच जाता है। कई कंपनियां अपने आउटलेट्स में ऑरगेनिक उत्पादों की बिक्री करती हैं। इन आउटलेट्स के ज़रिए एक तरफ किसानों को बाज़ार मिलता है और दूसरी तरफ वो बिचौलियों की तानाशाही से बचा भी रह सकता है।

क्या आपको लगता है कि कम अन्न उपजाने के बावजूद ऑरगेनिक खेती किसान और जमीन के हित में है। क्या ऑरगेनिक खेती को बढ़ावा देने से किसान का भला होगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें