फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग लीडर समेत 7 लुटेरे काबू

Thu, 12 Jun 2014 12:57 AM IST
rewari
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 गांव संगवाड़ी के पास शहीद आजाद सिंह फिलिंग स्टेशन 11 दिन पहले डेढ़ लाख रुपये लूट के बाद की गई सेल्समैन के हत्याकांड पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। सीआईए टीम ने गैंग लीडर समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

उनके पास से तीन पिस्तौल, बाइक और कार बरामद की हैं। इसके अलावा डेढ़ माह पूर्व खोल में पेट्रोल पंप पर लूट का भी खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने बदमाशों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन



 पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने प्रेस वार्ता में बताया कि 31 मई की रात बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोलकर डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। विरोध करने पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन गांव टींट निवासी घनश्याम और एक अन्य सुनील कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था।

घनश्याम की मौत हो गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए सीआईए टीम को लगाया गया था। मंगलवार रात पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिली कि गढ़ी बोलनी गांव में खाली प्लाटों में बने बिना छत के एक कमरे पर सात बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर  पुलिस टीम ने दबिश देकर बदमाशों को पकड़ लिया।

 उनके कब्जे से तीन देसी पिस्तौल, कारतूस के अलावा पास ही झाड़ियों में छुपाकर खड़ी की गई कार और एक बाइक बरामद की। पकड़े गए बदमाश बसई गांव निवासी बसंता (मुख्य आरोपी), पदैयावास निवासी विनोद उर्फ धांदू, घूसेपुर (अलवर) निवासी प्रवीन, सिलारपुर (तिजारा) निवासी भीम सिंह, विकास नगर निवासी प्रवीन, बोलनी निवासी हितेश और रंगीत उर्फ सुल्तान हैं। 

 पकडे़ गए बदमाशों के खिलाफ मॉडल टाउन, बावल, थाना शहर में भी केस दर्ज हैं। इसके अलावा इनमें से तीन बदमाश विनोद, रंगीत और प्रवीन विकास नगर ने करीब डेढ़ माह पूर्व खोल में एक पेट्रोल पंप से 18 हजार रुपये की लूट की थी। बसंता ने इस वारदात के लिए इन्हें पिस्तौल उपलब्ध कराई थी।  
 
- यह था मामला
 31 मई रात करीब 11:30 बजे का समय था। पेट्रोल पंप पर कार सवार बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने वहां पहुंचते ही पिस्तौल से हवाई फायरिंग की। इसके बाद बदमाशों ने वहां मौजूद गनमैन और अन्य लोगों को रिवाल्वर के बल पर बंधक बना लिया और दो बदमाश सीधे पंप कार्यालय में पहुंचे। सेल्समैन घनश्याम और सुनील कुमार को डरा कर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली थी।

पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बदमाशाें की गिरफ्तारी न होने से 4 जून को जिले की सभी पेट्रोल पंपाें की हड़ताल की थी। थाना कसौला प्रभारी ने एसोेसिएशन बैठक कर हड़ताल उसी दिन शाम करीब 7:30 बजे खत्म करा दी थी तथा बदमाशों को पकड़ने के लिए समय मांगा था।

 - पुलिस ने पांच जिलों की खाक छानी
 हत्या व लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग पा रही थी। सीआईए टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश के अनुसार बदमाशाें को पकड़ने में एएसआई प्रदीप, इंद्र, हंसराज, मामन और कांस्टेबल बिरेंद्र लगे थे।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस टीम ने राजस्थान के जिला अलवर, हरियाणा के  मेवात, गुड़गांव, झज्जर के अलावा रेवाड़ी में भी बदमाशों को पकड़ने के लिए नेटवर्क बिछाया था। जिसके बाद बदमाशों को गढ़ी बोलनी के पास से सोमवार रात करीब 11:30 बजे काबू कर लिया गया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें