हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) के 12वीं प्रथम सेमेस्टर के गणित की परीक्षा मंगलवार दोपहर 2:30 से पांच बजे तक होगी।
जिले भर के विद्यार्थी पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ही गणित की परीक्षा देंगे।
24 सितंबर को हिसार में द्वितीय पाली में परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक होने की सूचना मिलते ही बोर्ड प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई। बोर्ड अधिकारियों ने बाहर बिक रही प्रतियों से मूल पेपर के मिलान के बाद पर्चा आउट होने की पुष्टि की। इसके बाद बोर्ड प्रशासन ने पेपर लीक होने के चलते इस परीक्षा को रद करने का निर्णय लिया।