फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: प्रवेश परीक्षा के नंबर वेबसाइट पर

Tue, 07 Oct 2014 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2014-15 में दाखिले के लिए हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नंबर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


देश में पहली बार किसी विश्वविद्यालय ने बीए, एमए, एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम की संयुक्त प्रवेश परीक्षा, वायवा, जूनियर रिसर्च फेलोशिप की प्रवेश परीक्षा के मार्क्स ओपन किए हैं।

जेएनयू से अब नैनो साइंस टेक्नोलॉजी में पीएचडी
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से अब नैनो साइंस टेक्नोलॉजी में भी पीएचडी की जा सकेगी। विंटर सेशन में छात्रों के पास दाखिले का मौका होगा। खास बात यह है कि जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) छात्रों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बैठने की जरूरत नहीं है। इसके लिए बृहस्पतिवार से आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएनयू का स्पेशल सेंटर फॉर नैनो साइंस टेक्नोलॉजी शैक्षणिक सत्र 2014-15 के विंटर सत्र से छात्रों को पीएचडी करवाने जा रहा है। जेएनयू प्रबंधन के मुताबिक, प्री-पीएचडी और पीएचडी प्रोग्राम में छात्र दाखिला ले सकेंगे। दाखिले संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद ही मिलेंगे। हालांकि जिन छात्रों ने यूजीसी की जेआरएफ परीक्षा पास कर ली है, उन्हें संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बैठने की जरूरत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें