फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 10 स्मार्टफोन अब हो चुके हैं सस्ते, चुनें अपने बजट का फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय बाजार में जब कोई नए स्मार्टफोन लॉन्च होता है तो उस फोन का असर बाजार में पहले से मौजूद स्मार्टफोन की कीमत पर भी नजर आता है। हर रोज किसी न किसी नए स्मार्ट फोन के बाजार में आने की खबर मिलती है। नए फोन के आने से पुराने फोन की कीमतें घटने लगती है।
विज्ञापन


यहां ऐसे स्मार्टफोन की बात करे रहे हैं जिनके दाम मोबाइल कंपनी ने खुद कम कर दिए हैं या ई कॉमर्स वेब साइट्स इनको कम दाम पर बेच रही हैं। तो आइए जानते हैं किसके कितने दाम कम हुए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस5

भारत में लॉन्च के समय फोन की कीमत 51,500 रुपए थी, कुछ ही समय बाद इसकी कीमत 46,000 तक पहुंच गई थी।

अब फोन और भी कम कीमत में ऑनलाइन साइट पर उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 40,990 है वहीं स्नैपडील पर यह फोन 40,011 रुपए में बिक रहा है।

अमेजन पर गैलेक्सी एस5 सबसे कम कीमत के साथ 39,990 रुपए में उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी एस5 के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसमें 5.1 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन है तथा छोटी मोटी रगड़ से स्क्रैच से बचाने के लिए उस पर कार्निंग गोरिल्ला ग्लास का उपयोग किया गया है।

फोन में आईफोन की भांति फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में 2जीबी रैम है तथा माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 128 जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोरेज की जा सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एस5 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.4.2 किटकैट पर आधारित है तथा पावर बैकअप के लिए फोन में 2800 एमएएच बैटरी दी गई है।

फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है तथा फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और विडियों कॉलिंग के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी शामिल हैं।

लेनोवो वाइब एक्स

मोबाइल कंपनी लेनोवो ने भारतीय बाजार में अपना दिसंबर, 2013 में अपना मिडरेंज स्मार्टफोन 'वाइब एक्स' लांच किया था। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत उस समय कंपनी ने 25,999 रुपए तय की थी।

लेनोवो ने अब इस फोन की कीमत पहले काफी कम कर दी है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से लेनोवो वाइब एक्स को 21,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत करीब 4 हजार रुपए कम हो चुकी है। लेनोवो वाइब एक्स को फ्लिपकार्ट से 19,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

वाइब एक्स 5.0 इंच आईपीएस डिस्‍प्ले 1920x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ है जो हाईडेफिनेशन वीडियो प्ले करने में सक्षम भी है।

स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास3 कोटेड है जो इसे छोटे मोटे रगड़ से बचाती है। फोटोग्राफी के लिए 13.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा है और 5.0 मेगापिक्सल का सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ फ्लैश उपलब्ध है। ये एंड्रॉयड 4.2 जेलीबीन ऑपरेटिंग पर है।

बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक क्वाडकोर 1.5 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर है और 2 जीबी की रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है और आपको इसी पर निर्भर रहना होगा। क्योंकि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है।

लेनोवो के इस फोन की खासियत यह है कि इसमें एक शेयर नाम से एक खास ऐप दी गई है जिसके जरिए आप एक फोन से दूसरे फोन में 4एमबीपीएस की स्पीड से डाटा ट्रांसफर कर सकता है। वहीं फोन को सुरक्षित उपयोग के लिए सिक्योरिटी एप्लिकेशन भी उपलब्ध है। कनेक्टिविटी के लिए जीपीआरएस, 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ दिया गया है।

नोकिया लूमिया 1020

लॉन्च के समय नोकिया लूमिया 1020 की कीमत 49,999 रुपए थी, लेकिन अब ये फोन ऑनलाइन स्टोर में मात्र 35,500 रुपए में उपलब्‍ध है।

लूमिया 1020 एक ऐसा फोन है जो आपके कॉम्पैक्ट कैमरे की जगह ले सकता है। इसका 41 मेगापिक्सल सेंसर आपको डे-लाइट और डार्क दोनों ही स्थितियों में बेहतरीन शॉट्स लेने में मदद करता है। यदि आप कोई वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं तो एक्स्ट्रा पिक्सल का मतलब है कि आप तसवीर को जूम कर सकते हैं और इसके साथ फुल एचडी क्वालिटी भी बनाए रख सकते हैं।

यह फोन हाई क्वालिटी तस्‍वीरें लेने में मदद करता है। इसके साथ ही आपको मिलता है शानदार स्क्रीन के साथ एक खूबसूरत विंडोज फोन हैंडसेट। अगर आप अपने फोन और कैमरा दोनों को बदलने की सोच रहे हैं तो नोकिया लूमिया 1020 आपके लिए सही है।

फीचर्स: ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज फोन 8, प्रोसेसर 1.5 गीगाहर्ट्ज, रैम 2जीबी, डिस्प्ले 4.5 इंच 1280x720 एलसीडी, कैमरा 41 मेगापिक्सल, इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी, मेमोरी कार्ड स्लॉट कोई नहीं, बैटरी लाइफ 19 घंटे का टॉकटाइम, 16 दिन स्टैंडबाय।

नोकिया एक्स

नो‌किया ने अपने पहले एंड्रॉयड फोन के रूप में नोकिया एक्स बाजार में उतारा है। लॉन्च के समय कंपनी ने इसकी कीमत 8,559 रुपए तय की थी लेकिन अब ये फोन सिर्फ 6,500 रुपए में उपलब्ध है।

नोकिया एक्स के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसे एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.1 जेलीबीन पर पेश किया गया है। फोन में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.0 इंच का डिस्‍प्ले है। डुअल सिम आधारित इस फोन में 1गीगीहर्ट्ज डुअलकोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन एस4 सीपीयू का उपयोग किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए 3.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है किंतु फ्रंट कैमरे की सुविधा नदारद है। फोन में 512 एमबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 1500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

सोनी एक्सपीरिया जेड-1

44,990 रुपए की कीमत पर लॉन्च किए जाने वाला स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया जेड 1 अब मात्र 35,700 रुपए में उपलब्‍ध है। सोनी अपने वाटरप्रूफ स्मार्टफोन एक्पीरिया जेड के बाद एक्सपीरिया जेड-1 लॉन्च किया है।

एक्सपीरिया जेड-1 में पांच इंच का डिस्प्ले है, जो 1080x1980 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ फुल एचडी सपोर्ट करता है।

एक्सपीरिया जेड-1 अपने कैमरे को लेकर भी काफी चर्चा में रहा है। कंपनी ने इसमें 20.17 मेगापिक्सल के कैमरे का इस्तेमाल किया है। फोन में जी लैंस का भी इस्तेमाल किया है। ये 27 एमएम वाइड एंगल लैंस और एफ/2.0 अपरचर के साथ काम करता है।

साथ ही 1/2.3 टाइप सीएमओएस इमेज सेंसर, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ तस्वीरें देने में सक्षम है। अगर पॉवर की बात की जाए तो इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ काम करता है। फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कोर्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा 3 जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और जीपीएस सपोर्ट मौजूद है। एक्सपीरिया जेड-1 की बैटरी 3,000एमएएच की है।

सोनी एक्सपीरिया जेड अल्ट्रा

सोनी एक्सपीरिया जेड अल्ट्रा को 46,990 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। अब ये 33,999 रुपए में उपलब्‍ध है।

सोनी एक्सपीरिया जेड अल्ट्रा 6.4 इंच डिस्‍प्ले के साथ काम करता है। सोनी के अन्य स्मार्टफोन की तरह सोनी एक्सपीरिया जेड अल्ट्रा भी वाटरप्रूफ फीचर के साथ है।

एचटीसी वन डुअल सिम

एचटीसी ने इस फोन को 2013 में लॉन्च किया था। उस वक्त इसकी कीमत 53,590 रुपए थी लेकिन अब आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 34,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

एचटीसी वन डुअल सिम 4.7 इंच फुल एचडी डिस्‍प्ले के साथ काम करता है। इसमें आपको 1.7 गीगा‌हर्ट्ज क्वॉड कोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है।

ब्‍लैकबेरी जेड30

ब्लैकबेरी ने ब्‍लैकबेरी जेड30 स्मार्टफोन को 39,990 रुपए में लॉन्च किया था, लेकिन मार्च में ही इस फोन की कीमतों में कटौती की गई थी अब ये फोन आपको 33,734 रुपए में मौजूद है।

ब्‍लैकबेरी जेड30 के खास फीचर्स पर नजर डालें तो ब्लैकबेरी 10.2 वर्जन पर आधारित यह फोन देखने में भी बहुत खूबसूरत है। 5.0 इंच के सुपर एमोलेड डिस्‍प्ले के साथ फोन का बैटरी बैकअप भी बेहतरीन है।

अन्य फीचर्स के तौर पर फोन में ब्लैकबेरी प्रायोरिटी हब, बीबीएम, स्टीरियो ऑडियो और ब्लैकबेरी नेचुरल साउंड और नई एंटीना टेक्नोलॉजी दी गई है। वहीं जेड30 में 1.7 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन एस4 प्रोसेसर के साथ एड्रीनो 320 जीपीयू दिया गया है।

फोन में मैमोरी के लिए 2जीबी रैम तथा 1जीबी इंबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के द्वारा 64जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

एलजी जी2

2013 में जब एलजी जी2 स्मार्टफोन बाजार में उतारा गया तो उस वक्त इस फोन की कीमत 41,500 रुपए थी लेकिन अब ये फोन 30,999 रुपए कीमत पर मौजूद है।

एलजी ने अपने इस फोन में वॉल्यूम बटन फोन के पीछे, कैमरे के पास दिया है। इसके पीछे कंपनी का तर्क है कि बड़े फोन इस्तेमाल करते हुए यूजर को बटन दबाने में असुविधा होती है। इससे अब यूजर्स को परेशानी नहीं होगी।

कंपनी ने सैमसंग और एचटीसी जैसे स्मार्टफोन्स को पछाड़ने के लिए इसमें कई जबरदस्त फीचर्स दिए हैं। कंपनी ने अपने इस फोन में 2.26 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इसका स्क्रीन साइज 5.2 इंच है। इसमें जबरदस्त क्वालिटी वाला 13 मेगापिक्सल क्वालिटी कैमरा दिया है।

ये नया स्मार्टफोन 2जीबी रैम पर काम करता है। इसका फ्रंट कैमरा 2.1 मेगापिक्सल कैमरा है। जी2 एंड्रॉयड 4.2.2 जैली बीन ओएस पर काम करता है।
विज्ञापन

ओपो एन1

चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ओपो एन-1 लॉन्च किया था। जिसकी कीमत 39,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन में 5.9 इंच की फुल एचडी डिस्‍प्ले है। लेकिन अब ये फोन 37,990 रु में आपका हो सकता है।

इस फोन में सबसे बड़ी खासियत इसका स्विलिंग (Swiveling) कैमरा है जिसके द्वारा आप एक ही कैमरे को रियर व फ्रंट दोनों कैमरे के रूप में उपयोग कर सकते हैं। 13.0 मैगापिक्सल कैमरे को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है।

बेहतरीन टच के साथ ओपो एन1 में क्वालकॉम प्रोसेसर 600 का प्रोसेसर है। फोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर और एड्रिनो 320 जीपीयू भी है। 2जीबी रैम इंबिल्ड है।

ओपो एन1 में 16जीबी और 32जीबी मैमोरी ऑप्शन भी दिए गए हैं। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित ओपो एन1 में पावर बैकअप के लिए 3610 एमएएच बैटरी दी गई है।

अन्य ऑप्शन के तौर पर इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ 4.0 और जी-सेंसर आदि भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें