फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दिनों औरतें ही होती हैं औरतों की दुश्मन

विज्ञापन
विज्ञापन
'औरतें ही औरतों की दुश्मन होती हैं', यह पुरानी कहावत तो आप ने कई बार सुनी होगी पर हाल में हुए एक शोध में इसे सही भी माना गया है।
विज्ञापन


पढ़ें - गर्भवती महिलाओं के लिए पेरासिटामोल का बड़ा है यह नुकसान

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्साज के शोध की मानें तो महिलाओं का व्यवहार और उनके ओव्यूलेशन यानी उर्वर दिनों के बीच गहरा संबंध है और इन दिनों उनके भीतर दूसरी महिलाओं से ऊपर दिखने या उन्हें नीचा दिखाने जैसी भावनाएं अधिक जोर मारती हैं।

शोधकर्ताओं का मानना है कि हर महीने करीब एक सप्ताह तक महिलाओं का स्वभाव व व्यवहार अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर अधिक सजग होता है।

शोधकर्ता क्रिस्टीना ड्यूरंटे के अनुसार, ''हमने शोध के दौरान महिलाओं के व्यवहार पर काफी अध्ययन किया है। हमने पाया कि ओव्यूलेशन के दिनों के दौरान महिलाओं का व्यवहार दूसरी महिलाओं के प्रति अधिक रूखा होता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, शोध में यह भी पाया गया कि हर महीने इन दिनों में न सिर्फ महिलाएं महिलाओं से अधिक बुरा बरताव करती हैं बल्कि पुरुषों को भी उनके आगे झुकना पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें