पुरुषों से अधिक महिलाएं रोती हैं, सुनने में भले ही दकियानूसी लगे लेकिन हाल में हुए शोध में इसकी वजह तक पता चल चुकी है।
नीदरलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टिलबर्ग के शोध की मानें तो सामान्य तौर पर महिलाएं साल में 30 से 64 बार रोती हैं जबकि पुरुष केवल 17 बार रोते हैं।
वहीं शोध में यह भी पाया गया कि महिलाएं एक बार में छह मिनट तक आंसू बहाती हैं जबकि पुरुष दो से तीन मिनट तक ही आंसू बहा पाते हैं।