हाल में हुए शोध में महिलाओं की मानसिक स्थिति को लेकर दिलचस्प तथ्य का पता चला है।
पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो महिलाएं दफ्तर से अधिक घर में तनावग्रस्त होती हैं और दफ्तर के मुकाबले घर का काम को अधिक मुश्किल मानती हैं।
शोध में पाया गया कि महिलाओं को सुबह उठकर घर के कामकाज, भोजन की तैयारी और पारिवारिक जिम्मेदार, दफ्तर के कार्यो की अपेक्षा अधिक कठिन लगते हैं।